वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने के मुकदमें में 1 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने के मुकदमें में 1 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व मे थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 0309/2026 धारा 316(5), 61(2) बी0एन0एस0 थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी से संबंधित 01 नफर अभियुक्ता को दिनांक 05.09.2026 को समय करीब 11.20 बजे, थाना मण्डुवाडीह क्षेत्रांतर्गत डी०एल०डब्ल्यू० सूर्यसरोवर पोखरा से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 04.09.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना मण्डुवाडीह पर, प्रतिवादीगण द्वारा वादी की दुकान से विश्वासघात व धोखाधड़ी करते हुए आभूषणों व सोने की चोरी करने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मण्डुवाडीह पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 विशाल कुमार सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01 नफर अभियुक्ता उम्र करीब 28 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
थाना मण्डुवाडीह क्षेत्रांतर्गत डी०एल०डब्ल्यू० सूर्यसरोवर पोखरा से, दिनांक 05.09.2026 समय करीब 11.20 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0स0 0309/2026 धारा 316(5), 61 (2) बी0एन0एस0 थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 विशाल कुमार सिंह थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
2. म0उ0नि0 नेहा परवीन थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी ।
3. हे0का0 केशव प्रसाद थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
4. का0 आनंद प्रकाश थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
5. म0का0 लक्ष्मी तिवारी थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
हौशला बुलंद चोरों ने की गोदाम का ताला तोड़कर चोरी रामनगर पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार, निशानदेही पर चोरी का सामान चश्मे, सीसीटीवी कैमरे, वाइफाइ राउटर, पंखा, केबल व लोहे के सरिया पुलिस ने किया बरामद