कालभैरव दर्शन करने वाले तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी किरण एस.ने वाराणसी के नए पुलिस आयुक्त कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाला, दी अपराधियों को चेतावनी अपराधी अपराध छोड़े या जनपद
आईपीएस किरण एस पुलिस आयुक्त जो अपनी सख्त कार्यशैली और त्वरित फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले तेजतर्रार अधिकारी.वाराणसी के नए पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
काशी की कमान हाथ में लेते ही उन्होंने सबसे पहले वाराणसी शहर के रक्षक और 'काशी के कोतवाल' माने जाने वाले बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर मत्था टेका व कालभैरव का आशीर्वाद लिया।
काशी की सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए पुलिस आयुक्त किरण एस. ने मंदिर में पूरे विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और शहर की शांति, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था की मजबूती को अपने स्तर पर हल करने का निर्णय लिया।
मंदिर के पुजारियों ने उन्हें बाबा का प्रसाद और रक्षा सूत्र भेंट किया। इस दौरान पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विधिविधान से दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नए पुलिस आयुक्त के तेवर बेहद कड़े नजर आए।
उन्होंने सबसे पहले यह कहा आज हमारा काशी 14 साल बाद आगमन भले ही हुआ है लेकिन आज भी हमारी नजर मे वही काशी की छवि हमारे आँखों मे बसा हुआ है हमें अपनी वही पुरानी काशी स्थापित करनी है जहां हर जनमानस भय मुक्त होकर अपना जीवन बिता सकें।
उन्होंने कहा कि हमनें देखा है कि किस प्रकार से लोग सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है इसे तत्काल मुक्त कर दे नही तो पुलिसिया कार्यवाही झेलने को तैयार रहे
उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि महादेव की नगरी काशी शहर में कानून का राज और अपराधी शहर के बाहर होगा।
अपराधियों को सीधी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि साइबर अपराध और भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर निर्णायक व बेहद कठोर कार्रवाई की जाएगी।
व थानेदारों को लेकर कहा कि अगर थानों से अगर शिकायत आयी कि थाने में थानेदार व चौकी प्रभारी पीड़ित की सुनवाई करने में अक्षम है तो कार्यवाही झेलने को तैयार रहे.
हर थानों पर बोर्ड लगाए दलालों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित है।
उन्होंने कारखास को लेकर कहा कि अगर पूर्वकालिक हरकतों को सुधार ले..नही जनपद के बाहर जाने को तैयार रहे।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
कालभैरव दर्शन करने वाले तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी किरण एस.ने वाराणसी के नए पुलिस आयुक्त कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाला, दी अपराधियों को चेतावनी अपराधी अपराध छोड़े या जनपद
नवागत पुलिस आयुक्त किरन एस0 द्वारा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी का पदभार ग्रहण किया गया। निवर्तमान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नवागत पुलिस आयुक्त को सफल कार्यकाल हेतु दीं शुभकामनाए