•   Tuesday, 10 Feb, 2026
Varanasi Mayor Ashok Kumar Tiwari conducted a site inspection of the ongoing development works under

वाराणसी महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सिगरा स्थित फल मंडी के पास मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

महापौर ने सिगरा क्षेत्र में सीएम ग्रिड्स योजना की  जांची प्रगति, दिया तेजी लाने के निर्देश

​वाराणसी : महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सोमवार को सिगरा स्थित फल मंडी के पास मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। 

महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से काम की रफ्तार और गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की। वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत सिगरा स्थित तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम, घंटी मिल से सिगरा थाना के पास निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 11.61 करोड़ रुपये की लागत से तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम तक के 610 मीटर लंबे मार्ग का कायाकल्प किया जा रहा है।।
​निरीक्षण के दौरान महापौर ने बताया कि शहर की इन प्रमुख सड़कों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिसमें रोड रिसर्फेसिंग के साथ-साथ अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट और स्टॉर्म वाटर ड्रेन जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। उन्होंने संतोष जताया कि घंटी मिल से सिगरा थाना और सुंदरपुर मुख्य मार्ग जैसे खंडों पर कार्य 40 से 47 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। महापौर ने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयसीमा  गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया  ताकि जनता को धूल और जाम से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिगरा क्षेत्र में चल रहा यह मॉडल शहर के अन्य हिस्सों के लिए एक मानक बनेगा।

महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से काम की रफ्तार और गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की। 
वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत सिगरा स्थित तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम, घंटी मिल से सिगरा थाना के पास निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 
11.61 करोड़ रुपये की लागत से तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम तक के 610 मीटर लंबे मार्ग का कायाकल्प किया जा रहा है।।
​निरीक्षण के दौरान महापौर ने बताया कि शहर की इन प्रमुख सड़कों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, जिसमें रोड रिसर्फेसिंग के साथ-साथ अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट और स्टॉर्म वाटर ड्रेन जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। 
उन्होंने संतोष जताया कि घंटी मिल से सिगरा थाना और सुंदरपुर मुख्य मार्ग जैसे खंडों पर कार्य 40 से 47 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। 
महापौर ने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयसीमा  गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया ताकि जनता को धूल और जाम से जल्द राहत मिल सके। 
उन्होंने स्पष्ट किया कि सिगरा क्षेत्र में चल रहा यह मॉडल शहर के अन्य हिस्सों के लिए एक मानक बनेगा।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)