•   Monday, 20 Jul, 2026
Varanasi Mirzamurad police arrested two accused wanted in a case under the POCSO Act.

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेहदीगंज बस स्टॉप, रिंग रोड, थाना मिर्जामुराद के पास से मु0अ0सं0-209/2026, धारा 137(2)/70(2)/351(3)/352 बीएनएस एवं 5(G)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त 1. आकाश उर्फ गोलू एवं 2. राकेश कुमार पटेल उर्फ लूजे को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

उल्लेखनीय है कि वादी द्वारा थाना मिर्जामुराद पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री, जिसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है, को अभियुक्तगण बहला-फुसलाकर मेला दिखाने के बहाने अपने साथ ले गए तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मिर्जामुराद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मुखबिर की सूचना पर दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1. आकाश उर्फ गोलू पुत्र चन्द्रिका प्रसाद, निवासी ग्राम नागेपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष। 

2. राकेश कुमार पटेल उर्फ लूजे पुत्र चन्द्रिका प्रसाद, निवासी ग्राम नागेपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 23 वर्ष। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक गोपालजी कुशवाहा, थाना मिर्जामुराद, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी। 

2. उ0नि0 गणेश प्रसाद पटेल, चौकी प्रभारी खजुरी, थाना मिर्जामुराद, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी। 

3. हे0का0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना मिर्जामुराद, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी। 

4. हे0का0 महेन्द्र कुमार पटेल, थाना मिर्जामुराद, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी। 

5. रि0का0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना मिर्जामुराद, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी। 

6. का0 चंचल यादव, थाना मिर्जामुराद, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी। 

7. रि0का0 अनिल कुमार, थाना मिर्जामुराद, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी। 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त

गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)