•   Monday, 16 Mar, 2026
Varanasi Police Station Jansa Police arrested the accused who lured and took away the abductee by co the abductee was recovered safely.

वाराणसी थाना जंसा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर अपहृता को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना जंसा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर अपहृता को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

आज दिनांक 16.03.2026 को थाना जंसा पुलिस के उ0नि0 पवन कुमार यादव, प्रभारी चौकी कस्बा जंसा व उनकी पुलिस टीम द्वारा अपहरण के एक मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 0043/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित प्रकरण में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त मो0 आनस पुत्र मो0 नईम निवासी ग्राम किठांवा, थाना सलोन, जनपद रायबरेली को ग्राम परमपुर रिंग रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। 
अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.03.2026 को वादी द्वारा थाना जंसा पर सूचना दी गई कि उसकी लगभग 17 वर्षीया पुत्री दिनांक 05.03.2026 की रात्रि में घर से लापता हो गई है। वादी द्वारा काफी खोजबीन एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद पुत्री का कोई पता नहीं चल सका। 
इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारम्भ की गई।
जांच के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसका अपहृता से संपर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुआ था। 
बातचीत के दौरान उसने अपहृता को शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ मुंबई लेकर चला गया था। बाद में मुंबई से वापस आने के बाद जब वह जंसा क्षेत्र से होते हुए अपने गांव जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)