•   Monday, 12 Oct, 2026
Varanasi Police Station Lalpur Pandeypur arrested one accused with 6.35 grams of illegal heroin/smac

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा 6.35 ग्राम अवैध हेरोइन/स्मैक के साथ 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा 6.35 ग्राम अवैध हेरोइन/स्मैक के साथ 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर क्षेत्रांतर्गत एढ़े कांशीराम आवास के पीछे से 01 नफर अभियुक्त विकाश पटेल पुत्र स्व० जीवनलाल निवासी शिवम स्कूल के पास हासिमपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष को दिनांक 11.10.2026 को समय करीब 21.25 बजे कुल 17 पुड़िया (वजन लगभग 6.35 ग्राम ) अवैध हेरोइन/स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में मु0अ0सं0 0326/2026, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

विकाश पटेल पुत्र स्व० जीवनलाल निवासी शिवम स्कूल के पास हासिमपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष ।

गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान, दिनांक व समय-

थाना लालपुर पाण्डेयपुर क्षेत्रांतर्गत एढ़े कांशीराम आवास के पीछे से, दिनांक 11.10.2026 को समय करीब 21.25 बजे ।

बरामदगी का विवरण-

1. 17 पुड़िया संदिग्ध हेरोइन / स्मैक, कुल वजन 6.35 ग्राम (कागज सहित) ।

2. 430 रुपये नकद (जामा तलाशी)।

3. एक मोबाइल फोन रियलमी C75 (जामा तलाशी) ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 533/2016, धारा 147/148/302/325 भा0द0वि0, थाना कैण्ट, कमि० वाराणसी।

2. मु0अ0सं0 598/2019, धारा 323/504/506 भा०द०वि०, थाना शिवपुर, कमि० वाराणसी।

3. मु0अ0सं0 257/2020, धारा 406 भा०द०वि०, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमि० वाराणसी।

4. मु0अ0सं0 326/2026, धारा 8/21 एन0डी0पी०एस० एक्ट, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-

1. प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी ।

2. उ0नि0 श्याम नारायण, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 विमलेश राय, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमि० वाराणसी।

4. का0 राहुल यादव, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमि० वाराणसी।

5. हे0का0 विनीत सिंह, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमि० वाराणसी।

6. का0 दिनेश कुमार, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)