वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा 18 पाउच अवैध देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा 18 पाउच अवैध देशी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना फूलपुर पुलिस के उ0नि0 सत्यजीत सिंह, चौकी प्रभारी कठिरांव, व उनकी पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम नयेपुर के पास अवैध देशी शराब की बिक्री कर रहे अभियुक्त काशी गुप्ता पुत्र नारायण गुप्ता, निवासी ग्राम कादिराबाद, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली, उम्र लगभग 42 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 14 पाउच विंडीज लाइम तथा 04 पाउच ग्लोबल ब्लैक, कुल 18 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की गई।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पर मु०अ०सं० 0051/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह नयेपुर स्थित देशी शराब के ठेके पर बिक्री का कार्य करता है। ठेका प्रतिदिन प्रातः 10 बजे खुलता है, किंतु वह ठेके के खुलने से पूर्व देशी शराब लाकर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री करता है। आज भी वह प्रतिदिन की भांति शराब बेचने हेतु वहीं बैठा था, तभी पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कफ सिरप से संबंधित प्रकरण में 6 अभियुक्तगण गिरफ्तार तथा हवाला का 42 लाख रुपये नगद, 3 अदद नोट गिनने की मशीन, 10 मोबाइल फोन, 2 अदद बैग बरामद
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों संग गोष्ठी, सुरक्षा, ट्रैफिक एवं साइबर सतर्कता पर मंथन
