वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसइकिल बरामद
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसइकिल बरामद
पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 - 0069/2026 धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी का त्वरित अनावरण करते हुए चोरी की गयी एक अदद मोटरसाइकिल के साथ किशन गुप्ता पुत्र स्व० विनोद गुप्ता निवासी भोपापुर थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 09.02.2026 को समय करीब 22.45 सिंहपुर रिंग रोड के अण्डरपास थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 08.02.2026 को वादी मुकदमा की मोटरसाइकिल न० यूपी 65 डीबी 7222 हिरावती मैरेज लान थाना सारनाथ से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर मु0अ0सं0 069/2026 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ०नि० विश्वेन्द्र कुमार यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त से पूछने पर बता रहा है कि साहब यह गाडी चोरी की है जिसे मैने तीन चार दिन पहले हीरावती मैरेज लान के पास से अपनो दो दोस्तो के साथ मिलकर चोरी किया था व इसकी नंबर प्लेट निकाल दिया था कि कोई पहचान न सके तथा बार बार अपनी गलती की माफी मांगते हुये अपनी सफाई जरिये अधिवक्ता मा० न्यायालय मे देना बता रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. किशन गुप्ता पुत्र स्व० विनोद गुप्ता निवासी भोपापुर थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 20 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
सिंहपुर रिंग रोड के अण्डरपास थाना सारनाथ वाराणसी से, दिनांक 09.02.2026 को समय करीब 22.42 बजे 1
बरामदगी का विवरण-
बरामदगी एक अदद चोरी गयी मोटरसाइकिल टीवीएस अपाचे व जामा तलाशी एक चिट बन्दी 100 रुपये की नोट व चिट बन्द एक अदद मोबाइल ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 0069/2026 धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. SO पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 विश्वेन्द्र कुमार यादव थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
3. हे0का0 विनित सिंह थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
4. का0 देवानन्द साहनी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कर किया गया उद्घाटन
