वाराणसी रामनगर पुलिस द्वारा रामनगर रामलीला मेले से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 नफर शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से कुल 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
वाराणसी रामनगर पुलिस द्वारा रामनगर रामलीला मेले से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 नफर शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से कुल 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी में लिप्त अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में दिनांक 19.10.2026 को रामनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय क्षेत्र से चोरी गए वाहनों की तलाश व चेकिंग के क्रम में ढुंढिराज पुलिया के पास मैदान से 02 नफर शातिर चोर 1. पंकज पासवान पुत्र राजेन्द्र पासवान निवासी डीडी खिली थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र 26 वर्ष, 2. सलमान अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी म0न0 एस 1/90, भोजूबीर सब्जी मंडी, सिंधौरा रोड, थाना शिवपुर वाराणसी उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मौके से एक अदद मोटरसाइकिल तथा निशांदेही पर अन्य 02 मोटरसाइकिलें (कुल 03 मोटरसाइकिलें) बरामद हुई । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरण- शिकायतकर्ता द्वारा थाना रामनगर पर प्रस्तुत लिखित शिकायत कि अज्ञात चोर द्वारा लंका मैदान से उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी है, की जाँच व सत्यता के आधार पर थाना रामनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए वाहन व अज्ञात चोर की तलाश हेतु थाना स्थानीय से पुलिस टीम गठित कर रवाना किया गया । तलाश पतारसी सुरागरसी, सीसीटीवी कैमरे व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर दिनांक 19.10.2026 को ढुंढराज पुलिया के पास मैदान से बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गयी तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त वाहन चोरी का है । कड़ाई से पूछताछ पर पकड़े गए व्यक्तियों की निशांदेही के आधार पर अन्य दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को हिरासत पुलिस में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ विवरण- अभियुक्तगण पूछताछ में बता रहे हैं कि हम दोनों आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर रेकी करते हैं तथा मौका पाकर खड़ी मोटरसाइकिलों कों चुरा लेते हैं । इस काम से जो मुनाफा मिलता है आपस में बांट लेते हैं । बरामद मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में पूछने पर बता रहे हैं कि ये मोटरसाइकिलें हम दोनों ने मिलकर चुरायी हैं जिनमें से एक मोटरसाइकिल रामलीला मैदान से दिनांक 14.10.2026 को चोरी की है । इन मोटरसाइकिलों को चुराकर बिहार ले जाने के लिए इकट्ठा कर रहे थे तथा ज्यादा संख्या में मोटरसाइकिलें इकट्ठा करने के बाद हमलोग पिकअप या मैजिक में लादकर ढक कर ले जाते । तथा बिहार में हम लोग ग्राहक तलाशते हैं और जो मिल जाता है उसको बेच देते हैं ।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान- दिनांक 19.10.2026 समय 23.45 बजे ढुंढराज पुलिया के पास खाली मैदान, थाना क्षेत्र रामनगर, वाराणसी ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. पंकज पासवान पुत्र राजेन्द्र पासवान निवासी डीडी खिली थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ बिहार उम्र 26 वर्ष ।
2. सलमान अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी म0न0 एस 1/90, भोजूबीर सब्जी मंडी, सिंधौरा रोड, थाना शिवपुर वाराणसी उम्र 23 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण- कुल 03 अदद चोरी की मोटरसाइकिल (हीरो सुपर स्प्लेन्डर)
संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0- 0268/2026, धारा- 303(2) बी0एन0एस0 थाना रामनगर, वाराणसी ।
आपराधिक इतिहास (पंकज पासवान)–
1. मु0अ0सं0- 0600/2022, धारा- 379/411 भा0द0वि0 थाना कैंट, कमि0 वाराणसी।
2. मु0अ0सं0- 0059/2023, धारा- 379/411 भा0द0वि0 थाना कैंट, कमि0 वाराणसी।
3. मु0अ0सं0- 0060/2023, धारा- 379/411 भा0द0वि0 थाना कैंट, कमि0 वाराणसी।
4. मु0अ0सं0- 0111/2023, धारा- 379/411 भा0द0वि0 थाना कैंट, कमि0 वाराणसी।
5. मु0अ0सं0- 0148/2023, धारा- 379/411 भा0द0वि0 थाना कैंट, कमि0 वाराणसी।
6. मु0अ0सं0- 0153/2023, धारा- 379/411 भा0द0वि0 थाना कैंट, कमि0 वाराणसी।
7. मु0अ0सं0- 00154/2023, धारा- 379/411 भा0द0वि0 थाना कैंट, कमि0 वाराणसी।
8. मु0अ0सं0- 0157/2023, धारा- 41/411/413/414/420/467/468/471 भा0द0वि0 थाना कैंट, कमि0 वाराणसी।
9. मु0अ0सं0- 0326/2022, धारा- 379/411 भा0द0वि0 थाना मण्डुवाडीह, कमि0 वाराणसी।
10. मु0अ0सं0- 0347/2022, धारा- 379/411/468/471 भा0द0वि0 थाना शिवपुर, कमि0 वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण–
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 पंकज कुमार मिश्रा, थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. हे0का0 रविन्द्र सिंह , थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. का0 पवन कुमार , थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी ।
6. का0 आलोक वर्मा, थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी ।
7. का0 अश्वनी सिंह, सर्विलांस सेल, कमिश्नरेट वाराणसी ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट वाराणसी ।
वाराणसी थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा गुम हुयी नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया
वाराणसी थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा 4 वर्षीय बालक को 3 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया