•   Friday, 01 May, 2026
Varanasi Sigra police station arrested 05 accused for creating a ruckus in a public place.

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थल पर विवाद करने वाले 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थल पर विवाद करने वाले 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस टीम को सूचना मिली की श्रीराम कम्पलेक्स के पास कुछ लोग राह चलते राहगीरों । यात्रियों / श्रद्धालुओं से गाली गलौज व बदतमीजी कर रहे थे।

उक्त सूचना पर उ0नि0 कुमार गौरव सिंह मय हमराह फैन्टम के कर्मचारीगण उपरोक्त के मौके पर पहुँचे तो देखा कि 05 अभियुक्तगण द्वारा श्रीराम काम्पलेक्स के पास राह चलते राहगीरों । यात्रियों /श्रद्धालूओं से गाली गलौज व बदतमीजी कर रहे थे।

मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गये थे। हम पुलिस वालों द्वारा मौके पर अभियुक्तगण उपरोक्त को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु कोई बात मानने को तैयार नहीं थे बल्कि और उत्तेजित होकर हम पुलिस वालों पर आमदा फौजदारी होने लगे।

शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत 05 अभियुक्तागण को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बी0एन0एस0एस में दिनांक 30/04/2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता व उम्र -

1. कुन्दन कुमार पुत्र बचाई लाल, निवासी म0न0 ए 36/60 कज्जाकपुरा, थाना आदमपुर, वाराणसी उम्र 30 वर्ष ।

2. करन कुमार पुत्र धन्नू प्रसाद निवासी म0न0 ए 36/60 कज्जाकपुरा, थाना आदमपुर, वाराणसी उम्र 26 वर्ष।

3. जावेद खान पुत्र समीउल्लाह, निवासी हमीदपुर टेंगरामोड, थाना रामनगर, कमि० वाराणसी उम्र 28 वर्ष।

4. अवतार पुत्र नन्द राजभर, निवासी बडेगांव, चुनार जनपद मीरजापुर उम्र करीब 30 वर्ष।

5. इन्द्र कुमार संजय राजभर, निवासी बडेगाँव, चुनार, जनपद मीरजापुर उम्र करीब 22 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 कुमार गौरव सिंह चौ०प्र० रोडवेज थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 दुर्गा प्रसाद थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का० सदाशिव यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

5. का0 अविनाश कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)