वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर यौन सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर यौन सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर रिंग रोड, बेनीपुर के पास से मु0अ0सं0 38/2026, धारा 69 बीएनएस व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहित जायसवाल उर्फ बब्लू जायसवाल पुत्र रमेश जायसवाल, निवासी ग्राम करधना कलवरिया, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना मिर्जामुराद पर वादिनी द्वारा दी गई लिखित तहरीर में उल्लेख किया गया कि पीड़िता अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखती है। आरोप है कि अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध स्थापित किए गए। वादिनी के अनुसार अभियुक्त ने मांग में सिन्दूर भरकर विवाह का विश्वास दिलाया तथा बार-बार उसका शोषण किया, जिसके परिणामस्वरूप वह वर्तमान में लगभग एक माह की गर्भवती है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मिर्जामुराद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती जोन, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी
वाराणसी थाना मिर्जामुराद द्वारा ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत 32 वाहनों की नीलामी ₹2,50,000/- में सम्पन्न
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर यौन सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार