वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने से संबंधित मुकदमें में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने से संबंधित मुकदमें में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 0371/2025 धारा 87/137(2) व बढोत्तरी धारा 64 (1) बीएनएस व 5 ञ (2)/6 पाक्सो एक्ट थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त श्याम बाबू केशरी पुत्र रमेश चन्द्र केशरी उर्फ भुनू केशरी निवासी बबुरी बाजार थाना बबुरी जनपद चन्दौली को दिनांक 23.06.2026 को समय करीब 14.20 बजे, थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत आशापुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 15.08.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना सारनाथ पर, प्रतिवादी द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष को बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया।
जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत करते हुए उ०नि० विश्वेन्द्र कुमार द्वारा आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
श्याम बाबू केशरी पुत्र रमेश चन्द्र केशरी उर्फ भुनू केशरी निवासी बबुरी बाजार थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष ।
गिरफ्तारी दिनांक, समय व स्थान-
थाना सारनाथ क्षेत्रांतर्गत आशापुर चौराहे से, दिनांक 23.06.2026 को समय करीब 14.20 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 0371/2025 धारा 87/137(2) व बढोत्तरी धारा 64 (1) बीएनएस व 5 ञ (2) /6 पाक्सो एक्ट थाना सारनाथ कमि० वाराणसी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 विश्वेन्द्र कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
3. उ0नि0 अजय कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
4. म0का0 समता थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी