•   Monday, 01 Jun, 2026
Wanted accused Saddam and one female accused in connection with the case of immoral trafficking were

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार के मुकदमें से संबंधित वांछित अभियुक्त सद्दाम व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार के मुकदमें से संबंधित वांछित अभियुक्त सद्दाम व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार के मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. सद्दाम पुत्र नजीर निवासी काशीराम आवास थाना शिवपुर कमि० वाराणसी हालपता- किराये का मकान पड़ाव कमि० वाराणसी व 01 नफर अभियुक्ता को आज दिनांक 01.06.2026 को समय करीब 09.15 बजे थाना सारनाथ परिसर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 11.05.2026 को वादिनी मुकदमा/सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा थाना सारनाथ पर, एक नाबालिग किशोरी के साथ उसकी माँ के परिचित व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म किये जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. सद्दाम पुत्र नजीर निवासी काशीराम आवास थाना शिवपुर कमि० वाराणसी, हालपता किराये का मकान

पड़ाव कमि० वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष।

2.01 नफर अभियुक्ता उम्र करीब 22 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-

थाना सारनाथ परिसर से, दिनांक 01.06.2026 को समय करीब 09.15 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

1.मु0अ0स0 248/2026 धारा 65 (2), 61(2) (क), 96 BNS, 3/4/5 अनैतिक व्यापार नि० अधि० व 5m/6, 16, 17 पाक्सो एक्ट थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. म0उ0नि0 उमा जादौन थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. रि0का0 हेमन्त कुमार पटेल, थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

4. रि0का0 आयुष पाण्डेय थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)