वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा गोवध निवारण/पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित अभियुक्त संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा गोवध निवारण/पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित अभियुक्त संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0124/2026 धारा 3/5A/8 गौ-हत्या निवारण अधि० व 11 पशु क्रूरता नि० अधिनियम थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी से संबंधित प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र श्यामसुन्दर राम पता मीरपुर सोनबरसा थाना सादात जनपद गाजीपुर को रजवारी अन्डरपास के पास थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी से आज दिनांक-15.03.2026 को समय करीब 05.25 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक-08.03.2026 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने दुर्गवा रजवाड़ी हवाई पट्टी के पास अज्ञात अभियुक्तों द्वारा पिकप वाहन सं0-UP67 AT 1049 में कुछ गो-वंश पशुओं को बुरी तरीके से बांधकर तस्करी हेतु ले जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रा०पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना चौबेपुर में मु0अ0सं0-0124/2026 धारा 3/5 (a)/8 गौ-हत्या निवारण अधि० व 11 पशु क्रूरता नि० अधि० पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० पवन कुमार राय द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
संदीप कुमार पुत्र श्यामसुन्दर राम पता मीरपुर सोनबरसा थाना सादात जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 22 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय- रजवारी अन्डरपास के पास थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी से, दिनांक-
15.03.2026 को समय करीब 05.25 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-0124/2026 धारा 3/5A/8 गौ-हत्या निवारण अधि० व 11 पशु क्रूरता नि० अधिनियम थाना चौबेपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
01. उ0नि0 पवन कुमार थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
02. का0 मिथिलेश यादव थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
03. का० गुलशन कुमार थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- डॉ विनय सिंह..चोलापुर
वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मुकदमें में नामजद अभियुक्तगण के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी
