श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तवा अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट श्रीमती प्रज्ञा पाठक के सहयोग से विश्व बधिर सप्ताह 2026 हुआ सम्पन्न
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व एवं अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय कमिश्नरेट वाराणसी के मार्गदर्शन में व श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तवा अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट श्रीमती प्रज्ञा पाठक के सहयोग से विश्व बधिर सप्ताह 2026 के अवसर पर वाराणसी पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
सत्र का मुख्य उद्देश्य बधिर एवं दिव्यांगजनों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने, उनकी आवश्यकताओं को समझने तथा पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा उन्हें आवश्यक सहयोग एवं सहायता प्रदान करने के संबंध में जागरूकता बढ़ाना था। सभी ने बधिर एवं दिव्यांगजनों के साथ संवाद स्थापित करने के व्यावहारिक तरीकों को भी समझा।
इस पहल का उद्देश्य पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस को बधिर एवं दिव्यांगजनों के साथ संवेदनशील, प्रभावी एवं समावेशी संवाद के लिए जागरूक एवं सक्षम बनाना तथा दिव्यांगजनों को बेहतर सहायता एवं सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में योगदान देना है।
उक्त आयोजित कार्यक्रम में सी.आर.सी. वाराणसी के निदेशक आशीष कुमार झा के साथ प्रशासनिक अधिकारी श्री अंशु शाही एवं लेखाकार दिनेश जायसवाल सहित सी.आर.सी. वाराणसी टीम की सक्रिय सहभागिता रही।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तवा अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट श्रीमती प्रज्ञा पाठक के सहयोग से विश्व बधिर सप्ताह 2026 हुआ सम्पन्न