वाराणसी थाना कपसेठी की मिशन शक्ति टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी
वाराणसी थाना कपसेठी की मिशन शक्ति टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी
वाराणसी थाना कपसेठी की मिशन शक्ति टीम, जिसमें म0उ0नि0 मेघा सोलंकी (मिशन शक्ति प्रभारी) एवं उ0नि0 करुणा सागर तिवारी तथा उनकी पुलिस टीम शामिल रही, द्वारा नवरात्र पर्व के दृष्टिगत स्थानीय मंदिरों एवं पूजास्थलों पर बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कालिका धाम मंदिर क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था।
भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति मंदिर के गेट पर खड़ा होकर बालिकाओं एवं महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करता पाया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम नितेश कुमार सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह, निवासी ग्राम शहनशापुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 21 वर्ष बताया।
उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 42/2026, धारा 296 बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी
