•   Saturday, 28 Mar, 2026
Varanasi police team from Lalpur Pandeypur police station arrested Ajay Kumar Gupta a wanted accused in the case of molesting a minor girl.

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने के मामले में वांछित अभियुक्त अजय कुमार गुप्ता गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने के मामले में वांछित अभियुक्त अजय कुमार गुप्ता गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे व सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व मे थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-91/2026 धारा 74 बी0एन0एस0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी से सम्बन्धित नामजद वांछित अभियुक्त अजय कुमार गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी एस 9/94बी एक्स नईबस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी को आज दिनांक-28.03.2026 को समय करीब 12.40 बजे नईबस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक-27.03.2026 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने प्रतिवादी अजय गुप्ता उपरोक्त द्वारा वादी की नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी व अभद्र व्यवहार करने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में मु0अ0सं0-0091/2026 धारा 74 बी0एन0एस0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० अनिल कुमार सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

अजय कुमार गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी एस 9/94 बी एक्स नईबस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी, उम्र करीब 27 वर्ष।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

नईबस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी से, दिनांक-28.03.2026 को समय करीब 12.40 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-91/2026 धारा 74 बी0एन0एस0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र0नि0 राजीव कुमार सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

2. उ0नि0 अनिल कुमार सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3. का0 अमरेश यादव थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. का0 रवीन्द्र यादव थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)