•   Sunday, 05 Apr, 2026
Based on information received on the helpline (9670705555) in the Sarnath area of ​​Varanasi police SOG 2 took action against online lottery.

वाराणसी थाना सारनाथ क्षेत्र में हेल्पलाइन (9670705555) पर प्राप्त सुचना के आधार पर एसओजी-2 द्वारा ऑनलाइन लॉटरी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ क्षेत्र में हेल्पलाइन (9670705555) पर प्राप्त सुचना के आधार पर एसओजी-2 द्वारा ऑनलाइन लॉटरी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

➤ पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल महोदय द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के मार्गदर्शन में थाना सारनाथ व एसओजी-02 की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

> उक्त हेल्प लाइन नम्बर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना सारनाथ क्षेत्रान्तर्गत पुराना पुल चौकी क्षेत्र में अवैध लॉटरी संचालन किया जा रहा है।

> सूचना की पुष्टि होने के उपरान्त उक्त स्थान पर एसओजी 02 टीम द्वारा दबिश दी गई। अवैध ऑनलाइन लॉटरी जुआ खेलते एवं खिलवाते हुए कुल 06 व्यक्ति मौके से पकड़े गए, जिनके कब्जे से 06 एंड्रॉयड मोबाइल फोन व कुल 8595/- रुपए नगद बरामद हुए।

> गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है -

1. मनोज पटेल पुत्र स्व० राम जी पटेल निवासी हुकुलगंज नई बस्ती थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्ररेट वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष। (संचालक)।

2. अभिषेक राजभर पुत्र नंदलाल राजभर निवासी पांडेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष ।

3. अजीत चौहान पुत्र राजेंद्र चौहान निवासी रुपनपुर थाना सारनाथ कमिश्ररेट वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष।

4. दिव्यांशु सोनकर पुत्र रामाश्रय प्रसाद सोनकर निवासी खजुरी पांडेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 30 वर्ष।

5. रवि चौहान पुत्र जीतू चौहान निवासी रूपनपुर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 34 वर्ष।

6. विष्णु गुप्ता पुत्र पवन गुप्ता निवासी खजुरी पांडेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष ।

पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर प्राप्त सूचना के आधार पर एसओजी-2 टीम द्वारा अवैध ऑनलाइन लॉटरी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। 
हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि थाना सारनाथ अंतर्गत पुरानापुल चौकी क्षेत्र में अवैध लॉटरी का संचालन किया जा रहा है। 
सूचना की पुष्टि होने के उपरान्त एसओजी-02 टीम द्वारा त्वरित दबिश दी गई, जहां मौके पर ऑनलाइन लॉटरी/जुआ खेलते एवं खिलवाते हुए कुल 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 
पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से 06 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 8595/- रुपये नकद बरामद किए गए। 
गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज पटेल, अभिषेक राजभर, अजीत चौहान, दिव्यांशु सोनकर, रवि चौहान एवं विष्णु गुप्ता हैं। 
इस कार्यवाही के माध्यम से वाराणसी पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं ऑनलाइन लॉटरी गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)