•   Thursday, 17 Sep, 2026
Cholapur police station in Varanasi arrested one accused wanted in the case of theft of four wheeler

वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन स्कार्पियो चोरी के मुकदमें में वांछित 1 नफर अभियुक्त गैर प्रांत से गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन स्कार्पियो चोरी के मुकदमें में वांछित 1 नफर अभियुक्त गैर प्रांत से गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 0227/2026 धारा 303(2),317(2),336(2), 340 (2) बी0एन0एस० थाना चोलापुर कमि० वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्त संजय शाह पुत्र स्व० अनिल प्रसाद निवासी लखडिहरा वार्ड नं0 13 थाना ओबरा जनपद औरंगाबाद प्रान्त बिहार उम्र करीब 42 वर्ष को इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर दिनांक- 16.09.2026 को समय करीब 17.30 बजे बिहार प्रान्त के जनपद रोहतास अन्तर्गत सासाराम से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 08.06.2026 को थाना चोलापुर पर वादी मुकदमा ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी का चार पहिया वाहन (स्कार्पियो) चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आधार पर थाना चोलापुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० अवनीश मिश्रा द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

संजय शाह पुत्र स्व० अनिल प्रसाद निवासी लखडिहरा वार्ड नं0 13 थाना ओबरा जनपद औरंगाबाद प्रान्त बिहार उम्र करीब 42 वर्ष ।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

बिहार प्रान्त के जनपद रोहतास अन्तर्गत सासाराम से, दिनांक-16.09.2026 को समय करीब 17.30 बजे ।

आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0 0227/2026 धारा 303 (2), 317(2), 336 (2), 340(2) बी०एन०एस० थाना चोलापुर कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1- प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम थाना चोलापुर कमिश्रनेट वाराणसी।

2- उ0नि0 अवनीश मिश्र थाना चोलापुर कमिश्रनेट वाराणसी।

3- हे0का0 अरविंद यादव थाना चोलापुर कमिश्रनेट वाराणसी।

4- का0 अविनाश शर्मा थाना चोलापुर कमिश्रनेट वाराणसी।

रिपोर्ट- डॉ विनय सिंह..चोलापुर
Comment As:

Comment (0)