वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 में फर्जी तरीके से परीक्षा दिलाने के प्रकरण में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त रौशन राज गिरफ्तार
वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 में फर्जी तरीके से परीक्षा दिलाने के प्रकरण में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त रौशन राज गिरफ्तार
थाना कपसेठी क्षेत्रान्तर्गत कालिकाधाम पीजी कॉलेज, सेवापुरी, वाराणसी में आयोजित उ0प्र0 संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 के दौरान अभ्यर्थी श्रेया भारती पुत्री अनिल कुमार भारती, निवासी बाबूपुरवा कॉलोनी, किदवईनगर, कानपुर के स्थान पर अभियुक्ता तनिषा कुमारी पुत्री राजेन्द्र सिंह, निवासी थाना रोह, जिला नवादा (बिहार) द्वारा कूटरचित प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं संपादित फोटो के माध्यम से फर्जी तरीके से परीक्षा देने का प्रयास किया गया।
इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक प्रो0 अनिकेश कुमार सिंह द्वारा संदिग्ध अभ्यर्थी को थाना कपसेठी लाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 0076/2026, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 7/13(3), 8/13(5) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 01.06.2026 को अभियुक्ता तनिषा कुमारी एवं दिनांक 12.07.2026 को अभियुक्ता श्रेया भारती को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
प्रकरण में अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी। उक्त क्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा सीडीआर, लोकेशन एवं कॉल डिटेल के माध्यम से वांछित अभियुक्त रौशन राज पुत्र रुपनरायण महतो, निवासी बड़ा बाजार कल्याणपुर, थाना कल्याणपुर, जनपद पूर्वी चम्पारण, बिहार, की तलाश की जा रही थी। दिनांक 16.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए अभियुक्त रौशन राज को डायरेक्शन लाइब्रेरी, बाजार समिति, थाना बहादुरपुर, जनपद पटना, बिहार से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. रौशन राज पुत्र रुपनरायण महतो, निवासी बड़ा बाजार कल्याणपुर, थाना कल्याणपुर, जनपद पूर्वी चम्पारण, बिहार, उम्र करीब 32 वर्ष।
पूछताछ का विवरणः
पूछताछ के दौरान अभियुक्त रौशन राज द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा परीक्षा में नकल संबंधी कोई गलती नहीं की गई है तथा रिश्तेदार समझकर मात्र पैसे का ट्रांजेक्शन किया गया था। अभियुक्त द्वारा अपनी गलती की माफी मांगी गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. उ0नि0 विकास कुमार, थानाध्यक्ष, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 मधुसूदन त्रिपाठी, चौकी प्रभारी बाजार कालिका, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. रि0का0 राम आशीष, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन स्कार्पियो चोरी के मुकदमें में वांछित 1 नफर अभियुक्त गैर प्रांत से गिरफ्तार