78 साल की आजादी के बाद भी अंधेरे में आस्था के साथ खिलवाड़ मक्षेन्द्रनाथ मंदिर में बिजली नहीं तो अब होगी आर-पार की लड़ाई
78 साल की आजादी के बाद भी अंधेरे में आस्था के साथ खिलवाड़ मक्षेन्द्रनाथ मंदिर में बिजली नहीं तो अब होगी आर-पार की लड़ाई
वाराणसी की आवाज से श्रीराम शुक्ला की विशेष रिपोर्ट।
सोनभद्र:- ये कैसा विकास? ये कैसी आजादी? मंडल मिर्जापुर के दो प्रतिष्ठित धार्मिक केंद्र माँ अमिलाधाम और मक्षेन्द्रनाथ मंदिर परिसर आज भी बिजली के लिए तरस रहे हैं। आजादी के 78 साल बाद भी इन मंदिरों में अंधेरा कायम है।
इस घोर लापरवाही के खिलाफ आज किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया।
मोर्चा संयोजक संदीप मिश्रा और सह संयोजक आकाश चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मिर्जापुर मुख्य अभियन्ता कार्यालय में धावा बोल दिया।
मुख्य अभियन्ता एल बी सिंह जी को सौंपे गए पत्र में मोर्चा ने दो टूक कहा दोनों मंदिर परिसरों में बिजली व्यवस्था तुरंत चालू की जाए।
आजादी के इतने साल बाद भी श्रद्धालुओं को अंधेरे में पूजा करने को मजबूर करना शर्मनाक है।
संदीप मिश्रा ने कहा कि सरकार हर मंच से आस्था और सनातन की बात करती है, लेकिन आस्था के केंद्र ही बुनियादी सुविधा से वंचित हैं।
ये दुर्भाग्य नहीं तो क्या है? अगर जल्द बिजली नहीं पहुंची तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी।
आकाश चौहान ने कहा किसान खेती के लिए बिजली मांग रहा है, श्रद्धालु मंदिर में रौशनी मांग रहे हैं।
लेकिन सिस्टम दोनों को अंधेरे में रखना चाहता है। अब और बर्दाश्त नहीं होगा।
अब गेंद प्रशासन के पाले में है। या तो बिजली पहुंचे, या फिर मोर्चा का उग्र आंदोलन झेलने को तैयार रहें।
सोनभद्र आदिवासी के कंधे पर बंदूक रखकर सौदा कर रहे दलालों विरुद्ध सोनभद्र में प्रस्तावित PSP औद्योगिक परियोजना के विरोध
सोनभद्र रायपुर थाना क्षेत्र के गोटी बांध गांव दबंग सहजन सेवा केंद्र संचालक द्वारा दलित महिला और उसके पति को मारने पीटने का वीडियो हो रहा वायरल का बताया जा रहा है मामला