•   Friday, 03 Jul, 2026
Four accused and a woman wanted in connection with a case under the POCSO Act were arrested by the S

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट के मुकदमें से संबंधित वांछित 04 नफर अभियुक्त व अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट के मुकदमें से संबंधित वांछित 04 नफर अभियुक्त व अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा मु0अ0स0 188/2026 धारा 65 (1), 61(2) (क) बी0एन0एस0 व 3,4 (2), 16, 17 पाक्सो एक्ट थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से संबंधित 02 नफर वांछित अभियुक्तगण 1. वाजिद उर्फ राहुल पुत्र लियाकत निवासी रमईपुर नेवादा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ 2. लियाकत पुत्र स्व० मेघई निवासी रमईपुर नेवादा जनपद प्रतापगढ़ व 02 नफर अभियुक्ता को दिनांक 02.07.2026 को समय करीब 16.25 बजे जनपद प्रतापगढ़ के ग्राम रमईपुर नेवादा से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 10.04.2026 को वादिनी मुकदमा/सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा थाना सारनाथ पर, सारंग चौराहे पर एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना सारनाथ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. वाजिद उर्फ राहुल पुत्र लियाकत निवासी रमईपुर नेवादा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 24 वर्ष ।

2. लियाकत पुत्र स्व० मेघई निवासी रमईपुर नेवादा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 58 वर्ष ।

3. 02 नफर अभियुक्ता उम्र करीब क्रमशः 54 व 26 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान-

दिनांक 02.07.2026 को समय करीब 16.25 बजे ग्राम रमईपुर नेवादा जनपद प्रतापगढ़ से ।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 188/2026 धारा 65 (1), 61(2) (क) बी0एन0एस0 व 3, 4(2), 16, 17 पाक्सो एक्ट थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

2. उ0नि0 अमरजीत कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

3. हे0का0 अमरनाथ कार्यालय सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट कमि० वाराणसी।

4. का0 मुन्ना यादव थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)