वाराणसी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र सिगरा लल्लापुरा में जुए का अड्डा, पुलिस मूकदर्शक?
लल्लापुरा में जुए का अड्डा, पुलिस मूकदर्शक?
वाराणसी:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के थाना सिगरा क्षेत्र में जुए के अड्डे का संचालित होना अपने आप में बड़ा प्रश्न चिन्ह है। वहीं थाना सिगरा इंस्पेक्टर को जानकारी होते हुए भी मूक दर्शक बने रहना और बड़ा प्रश्न चिन्ह है।
किसके संरक्षण में चल रहा अड्डा?
सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार वाराणसी थाना सिगरा के लल्लापुरा इलाके में राजू उर्फ रफीक खान का जुए का अड्डा लंबे समय से चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां जुआ और सट्टे का कारोबार बेरोक-टोक चल रहा है और ये बिना किसी के संरक्षण के संभव ही नहीं है।
कार्रवाई क्यों नहीं?
हैरानी की बात है कि अब तक इस ठिकाने पर पुलिस या एसओजी की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि पिछले कुछ समय में पुलिस और एसओजी ने शहर के विभिन्न इलाकों में जुआ और सट्टे के अड्डों पर लगातार छापेमारी कर कई जुआरियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई भी की है।
इसके बावजूद लल्लापुरा स्थित राजू उर्फ रफीक खान के अड्डे तक कार्रवाई का न पहुंचना एक संयोग है या अपराधियों को बचाने का प्रयास - ये सवाल उठना लाजमी है।
युवाओं पर असर
स्थानीय लोगों का कहना है कि जुआ-सट्टे के कारण युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है और पूरे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है।
पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों के मामले के संज्ञान में न आना भी बड़ा प्रश्न चिन्ह है।
वाराणसी की आवाज का सवाल:
क्या कानून सबके लिए बराबर है, या कुछ "खास" लोगों के अड्डे कार्रवाई से बाहर हैं?
पूर्व में भी दर्ज है मुकदमे
जब कि राजू रफीक के ऊपर पूर्व दो मुकदमे पंजीकृत है.
सुत्त बताते हैं
स्थानीय सूत्र बताते हैं वाराणसी के एक याफ्ता पत्रकार का संरक्षण भी प्राप्त है जो अभी कुछ दिन पहले जेल से वापस आया है..
रिपोर्ट- आनन्द कुमार सिंह. सिटी रिपोर्ट. वाराणसी
सावन के प्रथम सोमवार से पूर्व पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा एवं श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम दर्शन सर्वोच्च प्राथमिकता
वाराणसी थाना कपसेठी पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 6 अभियुक्त गिरफ्तार, ग्यारह हजार चार सौ रुपये मालफड़, एक हजार चालीस रुपये जामा तलाशी की धनराशि एवं 52 अदद ताश के पत्ते बरामद