यूपी कॉलेज परिसर में एक बार फिर दिनदहाड़े गोलियां चलने से पूरे शहर में सनसनी फैली, कैम्पस में सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, अपराधियों के धरपकड़ के लिए एसओजी लगातार कर रही दबिश
वाराणसी - शहर के चर्चित यूपी कॉलेज परिसर में एक बार फिर दिनदहाड़े गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। बीएससी 4th सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह की प्रशासनिक भवन के सामने कला एवं सामाजिक विज्ञान भवन के पास शुक्रवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त कॉलेज परिसर में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने 5 से 6 राउंड फायरिंग की। गोली छात्र के सिर और कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी छात्रों ने आनन-फानन में उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी एक मंजिला छत से कूदकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावर छात्र मंजीत चौहान है, जो शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके का निवासी है और यूपी कालेज का छात्र है। घटना के बाद पुलिस ने कैंपस में कूड़े के ढेर से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। वहीं मंजीत की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत कई पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) और अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। करीब 10 थानों की फोर्स को कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में तैनात किया गया है। इधर,
परिसर और आसपास के इलाके में तैनात किया गया है। इधर, घटना से आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज गेट बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल के सामने ही खुलेआम फायरिंग हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गौरतलब है कि यूपी कॉलेज में इससे पहले भी छात्रों के बीच विवाद के दौरान गोली चलने और जान जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा सके, जिससे बार-बार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। मृतक सूर्य प्रताप सिंह गाजीपुर जनपद का रहने वाला था और कॉलेज हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने कॉलेज परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं यूपी कॉलेज में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं ने न सिर्फ छात्रों बल्कि अभिभावकों में भी डर का माहौल पैदा कर दिया है।
यूपी कॉलेज परिसर में एक बार फिर दिनदहाड़े गोलियां चलने से पूरे शहर में सनसनी फैली, कैम्पस में सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, अपराधियों के धरपकड़ के लिए एसओजी लगातार कर रही दबिश
