महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
“महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर वाराणसी आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सकारात्मक अनुभव प्रदान करना हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सम्मान सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है”- पुलिस आयुक्त ।
पुलिस आयुक्त द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुव्यवस्थित यातायात एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान रामापुरा से गोदौलिया, 04 नं0 गेट, ललिता घाट, मणिकर्णिका घाट होते हुए मैदागिन तक पैदल गश्त की गई तथा की गई तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये ।
प्रमुख बिन्दु—
1. सम्पूर्ण क्षेत्र को 04 जोन, 13 सेक्टर एवं 30 सब-सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक स्तर पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ।
2. बेहतर भीड़ प्रबन्धन हेतु सुदृढ़ बैरिकेडिंग एवं नियंत्रित प्रवेश/निकास व्यवस्था लागू की गई है ।
3. सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा स्थापित किया गया है ।
4. शिवबारातों के सुचारु संचालन, मार्ग सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं ।
5. सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी एवं कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया ।
6. महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत विशेष ट्रैफिक प्लान को प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिसके कड़ाई से पालन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । नो-व्हीकल जोन का भी कड़ाई से पालन कराये जाने के निर्देश दिये गये ।
7. पार्किंग स्थलों की स्पष्ट पहचान, संकेतक बोर्ड एवं डायवर्जन प्लान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
8. ई-रिक्शा, ऑटो एवं अन्य वाहनों के संचालन को सुव्यवस्थित रखने के लिए यातायात पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये ।
9. हेल्प डेस्क एवं सूचना केंद्रों को सक्रिय रखते हुए बाहरी जनपद/राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिये गये ।
10. महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये ।
11. फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम को सतर्क मोड पर रखने हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
12. पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं से विनम्र, शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिये गये ।
13. ड्यूटी पर तैनात प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को सतर्कता, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं आस-पास के क्षेत्रों—रामापुरा से गोदौलिया, 04 नं० गेट, ललिता घाट, मणिकर्णिका घाट होते हुए मैदागिन तक—पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
सम्पूर्ण क्षेत्र को 04 जोन, 13 सेक्टर एवं 30 सब-सेक्टरों में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा स्थापित करते हुए सुदृढ़ बैरिकेडिंग एवं नियंत्रित प्रवेश/निकास व्यवस्था लागू की गई है।
शिवबारातों के सुचारु संचालन, मार्ग सुरक्षा एवं यातायात नियंत्रण हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी निगरानी, कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग, विशेष ट्रैफिक प्लान, नो-व्हीकल जोन का कड़ाई से पालन, पार्किंग एवं डायवर्जन व्यवस्था का व्यापक प्रचार सुनिश्चित किया गया है।
हेल्प डेस्क, महिला पुलिस तैनाती, फायर एवं मेडिकल समन्वय तथा पुलिस कर्मियों को विनम्र, सतर्क एवं उत्तरदायी व्यवहार के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सम्मानजनक अनुभव प्राप्त हो सके।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
महापौर ने कपड़े के थैले बांटकर की काशी को पॉलीथिन मुक्त बनाने की पहल दशाश्वमेध, विश्वनाथ व महामृत्युंजय महादेव मंदिर क्षेत्रों का किया निरीक्षण, दुकानदारों से की अपील
