•   Tuesday, 31 Mar, 2026
Varanasi Chetganj police arrested the accused of molesting a woman.

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा महिला से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा महिला से छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-77/2026 धारा 75(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सोमारू बिन्द पुत्र स्व० श्रीराम बिन्द निवासी जे 12/90 धूपचण्डी नाटी इमली थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 45 वर्ष को दिनांक 30.03.2026 को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- दिनांक 29.03.2026 को आवेदिका द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र में प्रतिवादी द्वारा वादिनी की

पुत्री के साथ छेड़खानी करने के संबंध में मु0अ0सं0-77/2026 धारा 75 (2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया। उक्त मुकदमें पूछताछ के क्रम में नामित अभियुक्त सोमारू बिन्द पुत्र स्व० श्रीराम बिन्द निवासी जे 12/90 धूपचण्डी नाटी इमली थाना चेतगंज जनपद वाराणसी को थाना चेतगंज पर बुलाया गया। अभियोग उपरोक्त की वादिनी मुकदमा भी अपना बयान अंकित कराने हेतु थाना चेतगंज पर आयी हुयी थी। अभियुक्त सोमारू बिन्द वादिनी मुकदमा को देखकर मुकदमा पंजीकृत कराने की बात को लेकर उग्र होकर आमदा फौजदारी हो गया। समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु समझने को तैयार नही था। ऐसी दशा में शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना देखते हुए मौके पर अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस समय करीब 13.45 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- सोमारू बिन्द पुत्र स्व० श्रीराम बिन्द निवासी जे 12/90 धूपचण्डी नाटी इमली थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र करीब 45 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 30.03.2026, थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0-77/2026 धारा 75 (2) बीएनएस थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।

गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. प्र०नि० विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्ररेट वाराणसी।

2. म0उ0नि0 ममता थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

3. का0 अरविन्द सरोज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)