•   Tuesday, 31 Mar, 2026
The missing girl was found by the Sigra police station in Varanasi within 2 hours of receiving the i

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्ची को सूचना के महज 2 घण्टे में खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्ची को सूचना के महज 2 घण्टे में खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया

दिनांक 31/03/2026 को थाना सिगरा पर इस आशय लिखित सूचना प्राप्त हुई कि आवेदक की पुत्री उम्र करीब 09 वर्ष दिनांक 31/03/2026 को घर के बाहर खेल रही थी कि भटक कर घर से दूर चली गयी और गुम हो गयी जिन्हें परिजनों द्वारा आस- पास तलाश किया गया किन्तु नहीं मिली। 
उक्त के गुम होने के सम्बन्ध में थाना सिगरा पर सूचना प्राप्त हुई प्राप्त सूचना के आधार पर गुमशुदा बच्ची कि तलाश हेतु म० उ०नि० खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। प्रभारी निरीक्षक सिगरा के आदेश व निर्देश के क्रम में गुमशुदा उपरोक्त बच्ची की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों की सहायता से उक्त गुमशुदा बच्ची को गुमशुदगी की सूचना के महज 02 घण्टे के में खोजकर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा सिगरा पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा की गई।

बरामदगी का विवरण- 01 गुमशुदा बालिका उम्र करीब 09 वर्ष।

बरामदगी / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. संजय कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

2. म0उ0नि0 खुशबू उपाध्याय थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

3. म0उ0नि0 काजोल थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

4. म0का0 रीमा थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)