आस्था के पर्व देव दीपावली पर लाखों दीपों से नहाई मां गंगा सीएम योगी ने किया पहला दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
देव दीपावली 2025: काशी में झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से नहाई मां गंगा की गोद- सीएम योगी ने किया पहला दीप प्रज्वलित
देव दीपावली के पावन अवसर पर बुधवार शाम काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर आस्था और दिव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। जब मां गंगा की गोद में लाखों दीप जल उठे, तो पूरा शहर सुनहरी आभा में नहाया दिखाई दिया। श्रद्धा, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के इस मिलन ने काशी को एक बार फिर ‘दिव्य काशी – भव्य काशी’ बना दिया।
योगी सरकार ने 10 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जनता की सहभागिता से यह संख्या 15 से 25 लाख तक पहुंच गई। इसमें 1 लाख गोबर से बने पर्यावरण अनुकूल दीप भी शामिल थे। घाटों से लेकर मंदिरों तक दीपों की शृंखला ने काशी को सुनहरी माला की तरह सजा दिया।
चेत सिंह घाट पर ‘काशी-कथा’ थ्रीडी शो
चेत सिंह घाट पर आयोजित 25 मिनट के 3D प्रोजेक्शन शो “काशी-कथा” ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें भगवान शिव-पार्वती विवाह, विष्णु की चक्र पुष्करिणी, भगवान बुद्ध के उपदेश, कबीर-दास और तुलसीदास की भक्ति परंपरा से लेकर महामना मालवीय द्वारा बीएचयू की स्थापना तक की झलक पेश की गई।
गंगा पार ‘ग्रीन क्रैकर्स शो’ ने बांधा समां
गंगा पार रेत पर हुए संगीतबद्ध ग्रीन क्रैकर्स शो ने आकाश को रंगों से भर दिया। मां गंगा की लहरों पर झिलमिलाते रंगों ने दृश्य को और भी दिव्य बना दिया।
महाआरती में आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद की झलक
दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चक और 42 देव कन्याओं ने मिलकर महाआरती की। 21 कुंटल फूलों और 51 हजार दीपों से सजे घाट पर जब शंखनाद और घंटा-घड़ियालों की ध्वनि गूंजी, तो पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। वीर जवानों को ‘भगीरथ शौर्य सम्मान’ से नवाजा गया।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
आस्था के पर्व देव दीपावली पर लाखों दीपों से नहाई मां गंगा सीएम योगी ने किया पहला दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है इस घटना ने पूरे इलाके में गुस्सा और आक्रोश
