•   Saturday, 25 Apr, 2026
NBW warrant accused arrested by Varanasi Police Station Rajatalab

वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना राजातालाब पुलिस द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

वाराणसी थाना राजातालाब के उ0नि0 आनन्द कुमार पाण्डेय (चौकी प्रभारी, कस्बा राजातालाब) मय पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय स्पेशल जज/स्पेशल केस, वाराणसी द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में सघन अभियान चलाते हुए कार्रवाई की गई।

उक्त अभियान के दौरान संबंधित प्रकरण मु0नं0 0710/2016, धारा 41, 411, 413, 414, 419, 420, 467, 468, 471 भा0दं0वि0, थाना रोहनिया, वाराणसी तथा धारा 82 सीआरपीसी से संबंधित वांछित एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त वीरेन्द्र यादव उर्फ धर्मेन्द्र यादव पुत्र जयंती उर्फ चांदी, निवासी ग्राम टड़िया, थाना राजातालाब, वाराणसी, उम्र लगभग 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त द्वारा बचने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस टीम द्वारा सतर्कता एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- अश्वनी जायसवाल..
Comment As:

Comment (0)