वाराणसी पुलिस स्टेशन फूलपुर ने हंगामा कर रहे और शांति भंग कर रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा वाद-विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
वाराणसी थाना फूलपुर के उ0नि0 जितेन्द्र कुमार वर्मा, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव एवं उ0नि0 रितेश कुमार मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान चौकी व थाना क्षेत्र में वाद-विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है—
अजय सेठ पुत्र स्व0 जयाशंकर सेठ, निवासी ग्राम ताड़ी, थाना फूलपुर, वाराणसी, उम्र 26 वर्ष (ग्राम नयेपुर बाजार से गिरफ्तार)
अभिनव मिश्रा पुत्र स्व0 राजनाथ मिश्रा, निवासी साई पोस्ट उदयपुर, थाना चोलापुर, वाराणसी, उम्र 30 वर्ष
धर्मेन्द्र यादव उर्फ गोरखनाथ यादव पुत्र कैलाशनाथ यादव, निवासी ग्राम बिन्दा, थाना फूलपुर, वाराणसी, उम्र 27 वर्ष
उक्त कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु अन्य संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सोशल मीडिया सेल
गोमती ज़ोन
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी