वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट के मुकदमे से संबंधित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट के मुकदमे से संबंधित 1 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी के बालिकाओं / महिलाओं के विरुद्ध घटित / घटनाओ के सफल 1 न् अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेध सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर का सूचना पर मु0अ0सं0 0399/2026 धारा 137 (2), 87,115 (2), 65 (1) बी0एन0एस0 व 3 / 4(2) पाक्सो एक्ट थाना सारनाथ कमि० वाराणसी से संबंधित 01 नफर अभियुक्त रोहित कुमार चौधरी पुत्र दिलीप चौधरी निवासी सुराहीचक थाना मोहनपुर जनपद गया बिहार को दिनांक 01.10.2026 को समय करीब 05.05 बजे, अम्बेडकर चौराहा सिविल लाइन जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध मे थाना सारनाथ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण-
दिनांक 25.07.2026 को थाना सारनाथ पर वादी मुकदमा की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सारनाथ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना उ0नि0 शिवनारायण सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रोहित कुमार चौधरी पुत्र दिलीप चौधरी निवासी सुराहीचक थाना मोहनपुर जनपद गया बिहार उम्र करीब 20 वर्षी
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
दिनांक 01.10.2026 को समय करीब 05.05 बजे, अम्बेडकर चौराहा सिविल लाइन जनपद प्रयागराज से।
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 0399/2026 धारा 137 (2), 87,115(2), 65 (1) बी0एन0एस0 व 2 पाक्सो एक्ट थाना सारनाथ कमि० वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
2. उ0नि0 शिवनारायण सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
3. हे0का0 विनोद कुमार थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
4. हे0का0 पंकज सिंह थाना सारनाथ कमि० वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम मुस्तैद, अस्थायी विसर्जन कुंड और पार्कों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण,भिखारीपुर से अखरी बाईपास और कंदवा में जलजमाव पर कड़ा रुख, जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंप लगाने के निर्देश