•   Friday, 13 Nov, 2026
Police Commissioner of Varanasi Mohit Agarwal in the Sainik Sammelan and monthly crime review meeting took action against the Baragaon police station in charge Ravikant Malik became the Sindhaura police station in charge Pankaj Pandey became the Baragaon police station in charge.

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में बड़ागांव थाना प्रभारी पर गिरी गाज, रविकांत मलिक बने सिंधौरा थाना प्रभारी, पंकज पाण्डेय बने थाना प्रभारी बड़ागांव

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की गई आयोजित, जनसुनवाई पर दिया गया विशेष बल, लापरवाही पर कार्यवाही तय

“पुलिस आयुक्त का स्पष्ट निर्देश: जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं कानून-व्यवस्था में बेहतर प्रदर्शन ही थानाध्यक्षों के मूल्यांकन का प्रमुख आधार होगा।”

पुलिस आयुक्त द्वारा IGRS रैंकिंग में प्रदेश के अंतिम 10 थानों में स्थान प्राप्त करने के कारण प्रभारी निरीक्षक बड़ागाँव को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया। कार्य निष्पादन के आधार पर जवाबदेही तय करते हुए लापरवाही एवं निष्क्रियता के प्रति सख्त रुख अपनाया गया। स्पष्ट निर्देश दिए गए कि थानाध्यक्ष पद पर वही अधिकारी बने रहेंगे, जिनका प्रदर्शन उत्कृष्ट होगा तथा जो प्रभावी अपराध नियंत्रण एवं जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बेहतर परिणाम देंगे।

क्र0सं0 नाम कहाँ से कहाँ को

01 नि0 प्रवीण कुमार सिंह         प्रभारी निरीक्षक बड़ागाँव पुलिस लाइन

02 उ0नि0 पंकज कुमार पाण्डेय थानाध्यक्ष सिंधौरा, थानाध्यक्ष बड़ागाँव

03 उ0नि0 रविकान्त मलिक बने थाना कैंट से       थानाध्यक्ष सिंधौरा

जनशिकायतों एवं IGRS प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

• IGRS एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।

• प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर की जाने वाली जांच निष्पक्ष एवं तथ्यों पर आधारित हो तथा जांच आख्या स्पष्ट, विस्तृत एवं गुणवत्तापूर्ण तैयार की जाए। केवल औपचारिकता के लिए निस्तारण न किया जाए।

• समस्त थानों पर नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाए। प्रत्येक पीड़ित एवं शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनते हुए उनके साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

• शिकायतों के निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाए तथा उसकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए। जनशिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता एवं पीड़ित की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

आगामी त्योहारों एवं आयोजनों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन

• आगामी त्योहारों एवं आयोजनों—नागनाथैया, काली प्रतिमा विसर्जन, डाला छठ, देवउत्थान एकादशी, गुरु नानक जयंती एवं बुद्ध जयंती के दृष्टिगत अभी से सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

• देव दीपावली, गंगा महोत्सव, लेजर शो एवं आतिशबाजी के दृष्टिगत संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विस्तृत सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन योजना तैयार की जाए।

• गंगा नदी में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुरक्षा के दृष्टिगत फ्लोटिंग बैरियर की व्यवस्था, ड्रोन एवं CCTV कैमरों से सतत निगरानी तथा पर्याप्त संख्या में गोताखोरों एवं नाविकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

• नाविकों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। नावों पर लाइफ जैकेट की उपलब्धता एवं प्रत्येक यात्री द्वारा उसका उपयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए।

• घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम की तैनाती की जाए तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।

• आयोजन स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण न होने दिया जाए। भीड़ के दबाव को देखते हुए प्रभावी डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था एवं आपातकालीन आवागमन के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

• ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जाए कि वे श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें। पुलिस की कार्यशैली में सेवा, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।

सैनिक सम्मेलन एवं पुलिसकर्मियों की समस्याओं का निस्तारण

• पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि पूर्व में प्राप्त पुलिसकर्मियों की समस्त समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा सैनिक सम्मेलन में प्राप्त नई समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान कराया जाए।

• पुलिसकर्मियों की मूलभूत एवं आधारभूत सुविधाओं एवं कर्मचारी कल्याण से संबंधित समस्याओं का परीक्षण कर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

• समस्त डीसीपी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने स्तर पर नियमित रूप से सैनिक सम्मेलन आयोजित करें। थाना स्तर एवं डीसीपी स्तर पर पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आवश्यकताओं को सुनकर उनका यथासंभव तत्काल एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

• 10 वर्ष से अधिक के कारावास से दण्डनीय अपराधों की विवेचनाएं 90 दिवस के भीतर तथा अन्य अपराधों की विवेचनाएं 60 दिवस के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

• लंबित एवं कालबाधित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर अभियान चलाकर निस्तारित किया जाए। अनावश्यक रूप से विवेचनाएं लंबित न रखी जाएं।

• समस्त डीसीपी को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने जोन में सर्किलवार विवेचनाओं की नियमित समीक्षा करें तथा लंबित विवेचनाओं के निस्तारण की प्रगति की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही

• आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत अभी से प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की जाए तथा आपराधिक एवं अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

• गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामीला सुनिश्चित करते हुए लंबित NBW को शून्य किया जाए।

• हिस्ट्रीशीटरों (HS) की नियमित निगरानी की जाए तथा उनके वर्तमान क्रियाकलापों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। लाइसेंसी शस्त्रों का समयबद्ध सत्यापन कराया जाए।

अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

• गुण्डा एक्ट, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

• सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए।

• आपराधिक इतिहास तैयार करने एवं न्यायालय में प्रस्तुत करने के संबंध में निर्धारित SOP का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

• किसी भी अभियुक्त का आपराधिक इतिहास माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने से पूर्व उसका स्वतंत्र रूप से सत्यापन अवश्य कराया जाए, जिससे अभिलेखों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।

बीट पुलिसिंग एवं डिजिटल अभिलेखों का अद्यतन

• सभी पात्र प्रकरणों में SID का शत-प्रतिशत सृजन सुनिश्चित किया जाए।

• बीट पुलिसकर्मियों द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र का नियमित भ्रमण कर निर्धारित अभिलेखों में बीट भ्रमण एवं संबंधित गतिविधियों की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से अंकित कराई जाए।

• बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाते हुए क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए।

महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस

• महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पाक्सो एक्ट, दुष्कर्म, छेड़खानी, दहेज उत्पीड़न, अपहरण, दहेज हत्या एवं अनैतिक देह व्यापार से संबंधित प्रकरणों में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूर्ण कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

• महिला संबंधी अपराधों में पीड़िताओं की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

• चेन स्नैचिंग एवं महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष सतर्कता एवं निगरानी रखी जाए।

• गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, विशेषकर गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी हेतु प्रभावी टीम गठित कर समन्वित कार्यवाही की जाए।

थानों में CCTV कैमरों की व्यवस्था एवं निगरानी

• सभी थानों के संपूर्ण परिसर को CCTV कैमरों से आच्छादित किया जाए। थाने के प्रवेश एवं निकास द्वार, कार्यालयों, हवालात, मालखाना तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

• स्थापित CCTV कैमरों की नियमित क्रियाशीलता एवं रिकॉर्डिंग की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे थानों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।

श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं

• ई-रिक्शा, ऑटो, बस एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन के चालकों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाए। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

• होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य खानपान प्रतिष्ठानों में निर्धारित रेट लिस्ट प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित कराना सुनिश्चित किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा अथवा आर्थिक शोषण का सामना न करना पड़े।

• प्रमुख धार्मिक स्थलों, घाटों एवं आयोजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

सुगम यातायात एवं अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही

• शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

• यातायात बाधित करने वाले अवैध अतिक्रमण, अवैध पार्किंग एवं सड़क पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए।

• RTC (Reducing Traffic Congestion) योजना के अंतर्गत चिन्हित मार्गों एवं चौराहों पर यातायात सुधार के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

• ZFD (Zero Fatality District) अभियान के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को शून्य करने हेतु यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए।

• यातायात व्यवस्था की नियमित समीक्षा करते हुए ई-रिक्शा, ऑटो एवं बसों के संचालन को सुव्यवस्थित किया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आज दिनांक 12-11-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आयोजित सैनिक सम्मेलन एवं अपराध समीक्षा गोष्ठी में पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, एनपीएस, आवास एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अपराध समीक्षा के दौरान विवेचनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने, लंबित एवं कालबाधित विवेचनाओं के अभियान चलाकर निस्तारण तथा सर्किलवार नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। 

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही, NBW की शत-प्रतिशत तामीला, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी एवं शस्त्रों के सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया। गुण्डा, गैंगस्टर, आबकारी एवं जुआ अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही तथा महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिए गए। 

IGRS एवं जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, पीड़ितों से फीडबैक तथा प्रभावी बीट पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। 

आगामी त्योहारों एवं देव दीपावली, गंगा महोत्सव, लेजर शो एवं आतिशबाजी के दृष्टिगत सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, ड्रोन/CCTV निगरानी, फ्लोटिंग बैरियर, गोताखोरों एवं नाविकों की व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही, RTC एवं ZFD के लक्ष्यों की पूर्ति तथा श्रद्धालुओं के प्रति पुलिसकर्मियों का व्यवहार शालीन एवं संवेदनशील बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।  

गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, सहित समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)