•   Sunday, 06 Sep, 2026
One person warrant accused arrested by Varanasi Police Station Chetganj Commissionerate Varanasi Pol

वाराणसी थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

          पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं कानून एवं व्यवस्था द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मु0नं0 3905959/2018, धारा- 138 एनआईए एक्ट से संबंधित वांछित वारण्टी कन्हैया लाल शर्मा पुत्र स्व0 विन्देश्वरी  शर्मा निवासी शालीमार एमराल्ड फ्लैट नं0 603 बटलर पैलेस जनपद लखनऊ  के विरूद्ध मा0 न्यायालय एसीजेएम पंचम वाराणसी से जारी एनबीडब्लू/82 सीआरपीसी/83 सीआरपीसी में वांछित वारण्टी कन्हैयालाल शर्मा उपरोक्त को इलेक्ट्रानिक सर्विलांश से प्राप्त इनपुट व लोकल मुखबिर खास की सूचना के आधार पर वारण्टी कन्हैयालाल पुत्र विन्देश्वरी शर्मा निवासी शालीमार एमराल्ड फ्लैट नं0 603 बटलर पैलेस जनपद लखनऊ को विला नम्बर 11 शालीमार मीडोस गोखले मार्ग थाना हजरत गंज लखनऊ से दिनांक 04.09.2026 समय करीब 23.10 बजे गिरफ्तार कर थाना हाजा लाया गया । उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान– दिनांक- 04.09.2026, समय करीब 23.10 बजे, स्थान- विला नम्बर 11 शालीमार मीडोस गोखले मार्ग थाना हजरत गंज लखनऊ ।

नाम व पता अभियुक्तः-कन्हैयालाल पुत्र विन्देश्वरी शर्मा निवासी शालीमार एमराल्ड फ्लैट नं0 603 बटलर पैलेस जनपद लखनऊ उम्र करीब 45 वर्ष ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण–

1. थानाध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. उ0नि0 राहुल बरनवाल थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. का0 अनिल कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी । 
4. का0 अश्वनी कुमार सर्विलांश सेल कमिश्नरेट वाराणसी ।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)