हौशला बुलंद चोरों ने की गोदाम का ताला तोड़कर चोरी रामनगर पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार, निशानदेही पर चोरी का सामान चश्मे, सीसीटीवी कैमरे, वाइफाइ राउटर, पंखा, केबल व लोहे के सरिया पुलिस ने किया बरामद
हौशला बुलंद चोरों ने की गोदाम का ताला तोड़कर चोरी रामनगर पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार, निशानदेही पर चोरी का सामान चश्मे, सीसीटीवी कैमरे, वाइफाइ राउटर, पंखा, केबल व लोहे के सरिया पुलिस ने किया बरामद
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी में लिप्त अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में दिनांक 03.09.2026 को रामनगर पुलिस द्वारा चेकिंग व तलाश के दौरान मु0अ0सं0- 0230/2026, धारा- 305(ए), 317(2), 331(4) बी0एन0एस0 थाना रामनगर, वाराणसी से संबंधित अभियुक्त अन्नू राजभर पुत्र राजेश राजभर निवासी शिवविहार कालोनी भीटी थाना रामनगर वाराणसी उम्र 27 वर्ष को शिव विहार कालोनी से समय 03.15 बजे गिरफ्तार किया गया तथा जिसके कब्जे से चोरी का सामान जिसमें 09 अदद चश्मे, 06 अदद गत्ते व एक अदद बोरी चश्मे / चश्मे के फ्रेम, 22 सीसीटीवी कैमरे, 02 वाईफाई राउटर ,02 बण्डल केबल/तार, 01 अदद पंखा, 21 लोहे के सरिया के टुकड़े व 01 अदद चश्मे का स्टैड़ बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना रामनगर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का विवरण- दिनांक 02.09.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा शिव विहार कालोनी स्थित उनके चश्मे के गोदाम में रखे चश्मे, चश्मे का फ्रेम, सीसीटीवी कैमरा व अन्य कीमती सामान को गोदाम का ताला तोड़कर चोरी कर लिया गया है । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 0230/2026, धारा- 305(ए), 317(2), 331(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
पूछताछ विवरण- अभियुक्त पूछताछ में बता रहा है कि मैं शिव विहार कालोनी का रहने वाला हूँ उसी कालोनी में एक गोदाम है जो काफी दिनों से बन्द था उसमें कोई आता जाता नहीं था । मैने मौका देखकर गोदाम में पीछे के रास्ते से थोड़ा-थोड़ा करके सामान को निकाल लिया और उसे बेच दिया । उसी में से कुछ सामान बचा था जिसे लेकर जा रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- अन्नू राजभर पुत्र राजेश राजभर निवासी शिवविहार कालोनी भीटी थाना रामनगर वाराणसी उम्र 27 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण- 09 अदद चश्मे, 06 अदद गत्ते व एक अदद बोरी चश्मे / चश्मे के फ्रेम, 22 सीसीटीवी कैमरे, 02 वाईफाई राउटर, 02 बण्डल केबल/तार, 01 अदद पंखा, 21 लोहे के सरिया के टुकड़े व 01 अदद चश्मे का स्टैण्ड बरामद ।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान- दिनांक 03.09.2026 समय 03.15 बजे शिव विहार कालोनी, थाना रामनगर, वाराणसी ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 0230/2026, धारा- 305(ए), 317(2), 331(4) बी0एन0एस0 थाना रामनगर, वाराणसी ।
आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0- 0080/2022, धारा- 302/394/411 भा0द0वि0 थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण – थाना रामनगर
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी ।
2. उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।
3. उ0नि0 अमित कुमार शर्मा, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी ।
4. उ0नि0 नितेश शर्मा, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी ।
5. का0 पवन कुमार, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी ।
6. का0 सचिन चतुर्वेदी, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी ।
7. का0 शक्तिरमण पाल, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी ।
8. का0 विनय कुमार सिंह, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी ।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट वाराणसी ।
हौशला बुलंद चोरों ने की गोदाम का ताला तोड़कर चोरी रामनगर पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार, निशानदेही पर चोरी का सामान चश्मे, सीसीटीवी कैमरे, वाइफाइ राउटर, पंखा, केबल व लोहे के सरिया पुलिस ने किया बरामद
मा0 न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डी0), न्यायालय संख्या-09, वाराणसी द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू/वारण्ट से संबंधित 9 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार