•   Wednesday, 23 Sep, 2026
Police Commissioner Varanasi Commissionerate Mohit Agarwal bids a fond farewell to IPS officers Mr. Pramod Kumar and Mrs. Shruti Srivastava on their transfer.

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आईपीएस अधिकारी श्री प्रमोद कुमार एवं श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव के स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आईपीएस अधिकारी श्री प्रमोद कुमार एवं श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव के स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा आज दिनांक 22.09.2026 को कैम्प कार्यालय में स्थानान्तरित अधिकारियों प्रमोद कुमार, आईपीएस-आरआर 2015 एवं श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव, आईपीएस-आरआर 2020 के स्थानान्तरण के अवसर पर गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त द्वारा दोनों अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके सेवाकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं योगदान की सराहना की गई।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने पुलिस उपायुक्त के रूप में जोन/इकाई में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की प्रभावी कमान संभालते हुए अपराधों की रोकथाम एवं अनावरण, वांछित एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित एवं निष्पक्ष पुलिस कार्रवाई तथा जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी। उनके द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के माध्यम से पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया गया। महत्वपूर्ण अवसरों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों के दौरान बल की रणनीतिक तैनाती, बेहतर समन्वय एवं प्रभावी नेतृत्व के साथ व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन एवं पुलिसकर्मियों के कार्यपरिवेश को बेहतर बनाने की दिशा में पुलिस लाइन के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं आधारभूत व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी उल्लेखनीय पहल की गई। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिसिंग को अधिक व्यवस्थित, उत्तरदायी एवं जनोन्मुख बनाने के लिए किए गए प्रयास कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण रहे।

दोनों अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, अपराध नियंत्रण की रणनीति तैयार करने, कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों के समय त्वरित निर्णय लेने तथा संवेदनशील अवसरों पर पुलिस बल के कुशल प्रबंधन में नेतृत्व प्रदान किया गया। साथ ही, अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर टीम भावना के साथ पुलिसिंग को प्रभावी बनाया गया। महिला एवं पीड़ितों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, पारदर्शिता, त्वरित निर्णय क्षमता तथा जनहित को प्राथमिकता देने की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

विदाई समारोह के दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा प्रमोद कुमार एवं श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। 

पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्थानान्तरण पुलिस सेवा की सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को नई तैनाती पर भी इसी समर्पण, ऊर्जा एवं सकारात्मक कार्यशैली के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं। 

समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के साथ अपने कार्यानुभव एवं आत्मीय संस्मरण साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की।

विदाई समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्रीमती नीतू सहित कमिश्नरेट वाराणसी के अन्य राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)