•   Tuesday, 30 Jun, 2026
Police Commissioner Varanasi Commissionerate Mohit Agarwal honored the team that solved the heinous murder case of a businessman in the Rohaniya police station

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल नें थाना रोहनियां क्षेत्रान्तर्गत व्यापारी की जघन्य हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को टीम को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल नें थाना रोहनियां क्षेत्रान्तर्गत व्यापारी की जघन्य हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को टीम को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी, मोहित अग्रवाल द्वारा थाना रोहनियां क्षेत्र के ग्राम अवलेशपुर में व्यापारी जितेन्द्र पटेल की सनसनीखेज एवं जघन्य हत्या की घटना का सफल अनावरण करने तथा इस प्रकरण में संलिप्त गैंग के 05 अभियुक्तों की गिरफ्तारी, जिनमें 02 अभियुक्तों को साहसिक पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया, के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली एसओजी, थाना रोहनियां एवं वरुणा जोन की संयुक्त पुलिस टीम को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने टीम द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्ट, साहसिक एवं सराहनीय पुलिस कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की तत्परता, पेशेवर दक्षता एवं टीमवर्क के परिणामस्वरूप इस जघन्य घटना का शीघ्र एवं सफल अनावरण संभव हो सका। 

साथ ही उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी समर्पण, लगन, ईमानदारी एवं व्यावसायिक दक्षता के साथ कार्य करते हुए जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।

पुरस्कार वितरण के दौरान एसओजी प्रभारी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना रोहनियां को ₹25,000-₹25,000 (प्रत्येक) का नगद पुरस्कार तथा प्रकरण के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अन्य पुलिसकर्मियों को ₹10,000-₹10,000 (प्रत्येक) का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। 

इस प्रकार पुलिस टीम को कुल ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित की गई पुलिस टीम-

एस0ओ0जी0-

1. उ0नि0 गौरव कुमार सिंह- प्रभारी एस0ओ0जी0

2. उ0नि0 आयुष पाण्डेय

3. का0 मनीष बघेल

4. का0 अंकित मिश्रा

थाना रोहनियां-

1. निरी0 श्री राजू सिंह- प्रभारी निरीक्षक रोहनियां

2. उ0नि0 भरत चौधरी

वरूणा जोन टीम-

1. उ0नि0 गौरव कुमार सिंह, थाना शिवपुर

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस आयुक्त,

वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)