वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक MLC निर्वाचन-2026” को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण—त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, सीमित प्रवेश, सघन चेकिंग एवं CCTV से होगी निगरानी
वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक MLC निर्वाचन-2026” को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण—त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, सीमित प्रवेश, सघन चेकिंग एवं CCTV से होगी निगरानी
नामांकन स्थल पर रहेगा त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा
MLC चुनाव के नामांकन स्थल पर आउटर कार्डन, इनर कार्डन एवं आईसोलेशन कार्डन के रूप में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। प्रत्येक स्तर पर निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं प्रवेश व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित अधिकतम 05 व्यक्तियों को प्रवेश
आईसोलेशन कार्डन स्थित नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित 05 से अधिक व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रस्तावकों के प्रवेश की संख्या भी निर्धारित
आउटर कार्डन से प्रत्याशी के साथ 10 प्रस्तावकों से अधिक लोग प्रवेश नहीं कर सकेंगे। किन्तु नामांकन कक्ष में प्रत्याशी समेत 05 लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। निर्धारित संख्या का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।
आउटर कार्डन के आगे वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित
नामांकन स्थल के आउटर कार्डन के आगे किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होगा। निर्धारित स्थानों पर ही वाहनों को रोकने तथा नामांकन स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ एवं वाहनों के जमावड़े को रोकने के निर्देश दिए गए।
तीनों सुरक्षा स्तरों पर DFMD एवं HHMD से होगी सघन चेकिंग
आउटर, इनर एवं आईसोलेशन कार्डन पर DFMD एवं HHMD के माध्यम से प्रभावी चेकिंग एवं फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाएगी। बिना चेकिंग किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के सख्त निर्देश दिए।
CCTV कैमरों से होगी पूरे नामांकन स्थल की निगरानी
पूरे नामांकन स्थल को CCTV कैमरों से कवर किया जाएगा। महत्वपूर्ण प्रवेश बिंदुओं एवं संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
प्रत्याशी अधिकतम 03 वाहनों के साथ ही आ सकेंगे
प्रत्याशी 03 से अधिक वाहनों के साथ नामांकन स्थल पर नहीं आ सकेंगे। पुलिस आयुक्त ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा अनावश्यक भीड़ एवं वाहनों के एकत्रीकरण को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संवेदनशील प्रवेश बिंदुओं पर पर्याप्त बैरिकेडिंग के निर्देश
नामांकन स्थल के सभी संवेदनशील प्रवेश बिंदुओं पर पर्याप्त एवं प्रभावी बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए। सभी प्रवेश मार्गों को सुव्यवस्थित रखने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी करने हेतु ब्रीफ किया गया।
ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को Do’s & Don’ts की विस्तृत ब्रीफिंग
सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को Do’s & Don’ts के संबंध में विस्तारपूर्वक ब्रीफ किया गया। पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्व के प्रति पूरी तरह सजग रहे और किसी भी परिस्थिति में तत्काल एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करे।
संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल सूचना एवं कार्रवाई के निर्देश
पुलिस आयुक्त ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा प्रत्येक गतिविधि पर पैनी निगरानी रखने के निर्देश दिए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त का स्पष्ट संदेश—सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश नियंत्रण, चेकिंग, बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित निर्धारित प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरी परिसर स्थित “वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक (MLC) निर्वाचन-2026” के नामांकन स्थल का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रवेश, बैरिकेडिंग, यातायात एवं CCTV निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु कड़े निर्देश दिए। नामांकन स्थल पर आउटर कार्डन, इनर कार्डन एवं आईसोलेशन कार्डन के रूप में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा।
नामांकन कक्ष में प्रत्याशी सहित अधिकतम 05 व्यक्तियों तथा निर्धारित संख्या में प्रस्तावकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। तीनों सुरक्षा स्तरों पर DFMD एवं HHMD से सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
आउटर कार्डन के आगे वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथा प्रत्याशी अधिकतम 03 वाहनों के साथ आ सकेंगे। पूरे स्थल को CCTV से कवर किया जाएगा।
पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को Do’s & Don’ts की ब्रीफिंग देते हुए स्पष्ट किया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस दौरान पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/अपराध विनीत भटनागर, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/प्रोटोकॉल जंग बहादुर सहित संबंधित एसीपी एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक MLC निर्वाचन-2026” को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण—त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, सीमित प्रवेश, सघन चेकिंग एवं CCTV से होगी निगरानी
वाराणसी थाना जंसा पुलिस द्वारा 9.13 ग्राम हेरोइन व हेरोइन बिक्री के ₹1880/- नकद के साथ अभियुक्त गिरफ्तार