पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार ने पारदर्शिता एवं सुरक्षा के साथ पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सम्पन्न कराए जाने हेतु अधिकारियों को किया ब्रीफ
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार ने पारदर्शिता एवं सुरक्षा के साथ पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा सम्पन्न कराए जाने हेतु अधिकारियों को किया ब्रीफ
दिनांक 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा संबंधित अधिकारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
परीक्षा केन्द्र पर नामित प्रभारी अधिकारियों को छोड़कर अन्य किसी भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस कर्मी शालीनता एवं मर्यादित व्यवहार के साथ परीक्षा ड्यूटी में तैनात समस्त कर्मचारीगण की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग सुनिश्चित करेंगे तथा सभी कर्मियों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।
सभी पुलिस कर्मी एवं परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारी अपने साथ वैध पहचान पत्र, आधार कार्ड तथा निर्धारित ड्यूटी कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आएंगे।
परीक्षा केन्द्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों पर परीक्षार्थियों की सघन, सतर्क एवं शालीनतापूर्ण जांच सुनिश्चित की जाए।
जांच के दौरान अभ्यर्थियों की गरिमा एवं सम्मान का पूर्ण ध्यान रखा जाए तथा केन्द्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों एवं अनावश्यक भीड़ पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग एवं जांच प्रक्रिया को पूर्णतः व्यवस्थित बनाने हेतु महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की पृथक-पृथक जांच कराने के निर्देश दिए गए, महिला की चेकिंग महिला पुलिस कर्मियों द्वारा इनक्लोजर में की जाये।
परीक्षार्थियों को केवल वैध प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं निर्धारित पेन के साथ ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाए।
इनके अतिरिक्त किसी भी प्रतिबंधित सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा अन्य वस्तु को परीक्षा केन्द्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा केन्द्र में प्रतिबंधित वस्तुः
पेपर, पेंसिल बॉक्स, केल्कुलेटर, वॉलेट, सनग्लासेस, कैप, ज्वेलरी, खाने वाली वस्तु।
मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, वाच, चाभी, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड।
पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों को लाउडहेलर के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश, परीक्षा संबंधी जानकारी एवं सुरक्षा मानकों से अवगत कराया जाए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया व्यवस्थित एवं अनुशासित बनी रहे।
परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापकों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं परीक्षार्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
परीक्षार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षा स्थल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा किसी भी प्रकार के व्यवधान की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की सतत निगरानी करने तथा अफवाहों का खण्डन करने तथा पूर्व में नकल एवं परीक्षा संबंधी अनियमितताओं में संलिप्त रहे तत्वों एवं नकल माफियाओं पर विशेष सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, सजगता, एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने की हिदायत देते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं विश्वसनीय वातावरण में सम्पन्न कराने पर बल दिया।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार द्वारा दिनांक 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की की परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई।
इस दौरान परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, प्रभावी चेकिंग एवं फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाए तथा अभ्यर्थियों की गरिमा एवं सम्मान का पूर्ण ध्यान रखा जाए। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निर्धारित इनक्लोजर में कराए जाने के निर्देश दिए गए।
परीक्षार्थियों को केवल वैध प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं निर्धारित पेन के साथ ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति होगी तथा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा संचार माध्यम को केन्द्र परिसर में ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा।
पुलिस आयुक्त ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की चेकिंग, फ्रिस्किंग एवं ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराने, सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने, अफवाहों का तत्काल खण्डन करने तथा नकल माफियाओं एवं संदिग्ध तत्वों पर विशेष सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए।
साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षा स्थल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं विश्वसनीय वातावरण में सम्पन्न कराने पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य राजपत्रित अधिकारी तथा थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के शिकार हए दो पीडित व्यक्तियों को क्रमशः एक लाख तीस हजार व बावन हजार रुपए उनके बैंक खाते में रिफण्ड कराया गया