•   Wednesday, 03 Jun, 2026
Varanasi Sigra police station refunded Rs 1 30 000 and Rs 52 000 respectively to the bank accounts of two victims of cyber fraud.

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के शिकार हए दो पीडित व्यक्तियों को क्रमशः एक लाख तीस हजार व बावन हजार रुपए उनके बैंक खाते में रिफण्ड कराया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के शिकार हए दो पीडित व्यक्तियों को क्रमशः एक लाख तीस हजार व बावन हजार रुपए उनके बैंक खाते में रिफण्ड कराया गया

पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा साइबर ठगी के शिकार क्रमशः 1. संदीप कुमार केशरी, 2.  महेन्द्र कुमार यादव जो क्रमशः 52,000/रू0 व 1,30,000/-रू0 के सम्बन्ध में NCRP PORTAL पर दर्ज शिकायत के आधार पर उच्चाधिकारीगणों से प्राप्त आदेश व निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा द्वारा थाना सिगरा के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 भरत भट्ट व आरक्षी सुमित साहू को निर्देशित किया गया कि पीड़ित का रूपया जिस बैंक में गया हो सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित कर पीड़ितो का रूपया वापस कराये। 
प्राप्त आदेश के क्रम में थाना सिगरा साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी व आरक्षी सुमित साहू द्वारा उपरोक्त रूपये को होल्ड करात हुए। 
सम्बन्धित बैंक से मेल व दूरभाष संपर्क करके पीड़ितों का शत-प्रतिशत रूपया सीधे पीड़ितों के खाते में रिफण्ड कराया गया। 
उक्त रूपया अपने अपने खातों में वापस पाकर पीड़ितगण व उनके परिजनों द्वारा थाना सिगरा को धन्यवाद करते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

विवरण पीडितगणः-

1. संदीप कुमार केशरी निवासी मोहल्ला छित्तुपुर थाना सिगरा जनपद वाराणसी को 52,000/-रू० वापस

कराया गया।

2. महेन्द्र कुमार यादव निवासी बी०एच०यू० जनपद वाराणसी को 1,30,000/-रू0 वापस कराया गया।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

2.उ0नि0 भरत भट्ट "प्रभारी साईबर हेल्प डेस्क" थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी।

3. आरक्षी सुमित साहू थाना सिगरा कमिश्ररेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 
पुलिस उपायुक्त 
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)