वाराणसी थाना रोहनिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोविन्दपुर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, थाना रोहनिया पुलिस द्वारा वांछित शातिर अभियुक्त शनि धरिकार गिरफ्तार
वाराणसी थाना रोहनिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोविन्दपुर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण, थाना रोहनिया पुलिस द्वारा वांछित शातिर अभियुक्त शनि धरिकार गिरफ्तार

गला हुआ सोना व चांदी की सिल्ली (कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये), कुल 8500/- रु0 नगद, 01 अदद तमंचा व 02 अदद कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त कार बरामद।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मु0अ0सं0-0085/2026 धारा 305 (A), 317 (2), 317(4),317(5),331 (4), 61 (2) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रोहनिया कमि० वाराणसी से संबंधित वांछित शातिर अभियुक्त 01- शनि धरिकार पुत्र दूधनाथ धरिकार निवासी रमदत्तपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी को आज दिनांक-05.04.2026 को समय करीब 03.20 बजे चौरा माता मन्दिर परमानन्दपुर के पास गंगापुर रोहनिया रोड थाना रोहनिया कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से व निशानदेही पर गला हुआ सोना व चांदी की सिल्ली, 01 अदद तमंचा व 02 अदद कारतूस, कुल 8500/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त कार को बरामद किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान् पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय द्वारा 10,000/- रू0 पुरस्कार की घोषणा की गयी।

घटना का विवरण-
दिनांक-21/22.03.2026 को ग्राम गोविन्दपुर थाना रोहनिया निवासी वादी मुकदमा/प्रार्थी अपने परिवार के साथ विध्याचल दर्शन करने के लिए गये हुए थे। जब दर्शन करके 03.15 बजे रात में घर वापस आये तो देखा कि उनके कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा उसमें रखे सोने, चाँदी के कीमती ज्वेरात व नगद रुपये चोरी कर लेने के संबंध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना रोहनिया में मु0अ0सं0-0085/2026 धारा 305 (a) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० अमीर बहादुर सिंह द्वारा संपादित की जा रही है।
अभियुक्त से पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त शनि धरिकार ने पूछताछ करने पर बताया दिनांक-22.03.2026 की रात में मैं अपने 02 साथियों के साथ स्कूटी लेकर जिसे मैं चला रहा था, हम तीनों लोग पहले परमानन्दपुर गांव में एक घर में ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे कि एक महिला के जग जाने के कारण हम लोग वहाँ से निकलकर आगे बढ़ गए और गोविन्दुपर में ताला लगा एक घर दिखाई दिया जिसकी बाउण्ड्री फांदकर हम तीनों लोग अन्दर गए और घर के पहले तल पर स्थित कमरे का ताला तोड़कर अलग-अलग कमरों में रखी अलमारियों को तोड़कर उसमें रखे सोने, चांदी के जेवरात व नगदी करीब एक लाख रूपये की चोरी कर हम लोग नगवां लंका चले गए थे। जहां पर मेरे एक साथी का भाई/मेरा सगा साला आया तो हम लोगों ने देखा की चोरी किए गये जेवरात काफी अधिक मात्रा में हैं। हम लोगों ने नगद एक लाख रूपये को आपस में बांट लिया था और जेवरात अधिक होने के कारण हम लोगों ने यह तय किया कि इसे शहर से बाहर इकट्ठा बेचा जाएगा। फिर हमने लंका निवासी मेरे सगे साले को सारा जेवरात बेचने के लिए देकर हम सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। दिनांक-24.03.2026 को हमारे जानने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर मेरे साथियों और मेरे साले को अपने जान पहचान के सोनार जिनकी मोहनिया में आभूषण की दुकान है, वहाँ पर ले जाकर चोरी के सारे आभूषण 17 लाख रुपये में बेच दिए थे। इसी दौरान मेरा एक साथी थाना लंका के किसी मामले में जेल चला गया, जिस कारण चोरी के गहने का पैसा हम लोग आपस में बांट नहीं पाए थे।
थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा बेचे गये जेवरात के सम्बन्ध में मोहनिया स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर जाकर ज्वेलर्स से पूछताछ की गयी व दुकान पर लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज को देखा गया तो ज्वेलर्स द्वारा बताया गया कि दिनांक- 24.03.2026 को मेरे एक परिचित द्वारा अपने साथियों के साथ मेरी दुकान पर आकर खुद का जेवरात बताते हुए मुझे विश्वास में लेकर बेच दिया गया था, जिसको थाना रोहनिया पुलिस द्वारा प्राप्त किया गया।
अपराध का तरीका - अभियुक्तगण द्वारा मोहल्ले-मोहल्ले घूमकर बंद मकानों की रेकी की जाती थी। फिर ताला बंद मकानों का चयन कर अपने साथियों के साथ ताला व आलमारी तोडकर उसमें किमती जेवरात व नगदी व अन्य सामान को चोरी कर लेते थे। उसके पश्चात अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जेवरात को दूर किसी नये ज्वेलर्स की दुकान का चयन कर उसे मनगढ़ंत कहानी बनाकर अपनी जरुरत बताकर भ्रमित कर जेवरात को बेचकर नगद पैसा प्राप्त करने के उपरांत आपस में बाट लिया जाता था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
शनि धरिकार पुत्र दूधनाथ धरिकार निवासी रमदत्तपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
चौरा माता मन्दिर परमानन्दपुर के पास गंगापुर रोहनिया रोड थाना रोहनिया कमि० वाराणसी से, दिनांक-05.04.2026 को समय करीब 03.20 बजे ।
बरामदगी का विवरण-
1- गला हुआ सोना कुल वजन 180.460 ग्राम
2- चांदी की सिल्ली 818 ग्राम (सोना चाँदी की कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये)
3- एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस
4- कुल 8500/- रुपये नगद
5- घटना में प्रयुक्त कार होण्डा अमेज बरामद।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-0085/2026 धारा 305 (A), 317(2),317(4), 317(5),331 (4), 61 (2) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रोहनिया वाराणसी।
2. मु0अ0सं0-1392/2019 धारा 380,457 भा०द०वि० थाना कैंट वाराणसी।
3. मु0अ0सं0-1534/2019 धारा 41,411,414 भा०द०वि० थाना कैंट वाराणसी।
4. मु0अ0सं0-0133/2020 धारा 401 भा०द०वि० थाना कैंट वाराणसी।
5. मु0अ0सं0-0540/2025 धारा 137 (2)/87 बी0एन0एस0 थाना लंका वाराणसी।
6. मु0अ0सं0-0112/2025 धारा 305ए/317(2)/331 (4) बी0एन0एस0 थाना मण्डुवाडीह वाराणसी।
7. मु0अ0सं0-0123/2025 धारा 109(1), 3 (5) बी0एन0एस0 व 25,3 आयुध अधि० थाना मण्डुवाडीह वाराणसी।
8. मु0अ0सं0-0159/2024 धारा 380,411,413,457 भा0द0वि0 थाना सिगरा वाराणसी।
9. मु0अ0सं0-0606/2019 धारा 380,411,457 भा0द0वि0 थाना सारनाथ वाराणसी।
10. मु0अ0सं0-0221/2020 धारा 380,457 भा0द0वि0 थाना सारनाथ वाराणसी।
11. मु0अ0सं0-0272/2020 धारा 380,411,457 भा0द0वि0 थाना सारनाथ वाराणसी।
12. मु0अ0सं0-0334/2020 धारा 323,325,392,411,413,414,506 भा0द०वि० थाना सारनाथ वाराणसी
13. मु0अ0सं0-0577/2020 धारा 380,411,457 भा0द0वि0 थाना सारनाथ वाराणसी।
14. मु0अ0सं0-0578/2020 धारा 380,411,457 भा०द०वि० थाना सारनाथ वाराणसी।
15. मु0अ0सं0-0006/2020 धारा 380,411,457 भा०द०वि० थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी।
16. मु0अ0सं0-0083/2020 धारा 380,411,414,457 भा0द0वि0 थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी।
17. मु0अ0सं0-0185/2020 धारा 413,414 भा0द०वि० थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी।
18. मु0अ0सं0-0283/2021 धारा 380,411,457 भा0द0वि0 थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी।
19. मु0अ0सं0-0281/2022 धारा 323,504,506 भा0द0वि0 थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी।
20. मु0अ0सं0-0280/2025 धारा 115 (2), 131,351 (2) बी0एन0एस0 थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह थाना रोहनिया कमिश्ररेट वाराणसी।
3. उ0नि0 सुशील कुमार सिंह थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उ0नि0 पवन कुमार थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
5. उ0नि0 दिनेश सिंह थाना रोहनिया कमिश्ररेट वाराणसी।
6. हे0का0 अखिलेश कुमार थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
7. का0 रानु कुमार थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
8. का0 प्रेम पंकज सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी।
9. का० बृजेश सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी