•   Saturday, 08 Aug, 2026
The accused of molesting a woman was arrested by the Chetganj police station of Varanasi.

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज जोन व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में थाना चेतगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 211/2026, धारा- 78(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त भइयालाल यादव पुत्र स्व0 मोतीलाल यादव निवासी के 63/57 नक्काश भूतभैरव थाना कोतवाली जनपद वाराणसी को कबीर चौरा चेतगंज वाराणसी से दिनांक 08.08.2026 समय 09.25 बजे को अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

घटना का विवरणः-  दिनांक- 07.08.2026  को वादिनी  मुकदमा द्वारा एक किता प्रार्थना पत्र बावत  प्रतिवादी भइयालाल यादव पुत्र स्व0 मोतीलाल यादव निवासी के 63/57 नक्काश भूतभैरव थाना कोतवाली जनपद वाराणसी द्वारा गलत नजर रखने के सम्बन्ध में दिया गया जिसके आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0 211/2026 धारा 78(2)बीएनएस पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 संदीप कुमार सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही थी । 
आज दिनांक 08.08.2026 को मुकदमा उपरोक्त की घटना के संबंध में पूछताछ करने हेतु उ0नि0 संदीप कुमार सिंह हमराह हे0का0 गोपाल सिंह, का0 पुनीत कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर वादिनी मुकदमा व अभियुक्त भइया लाल यादव उपरोक्त मौजूद मिले । 
मौके पर प्रतिवादी वादिनी मुकदमा के साथ अभियोग पंजीकृत कराने की बात को लेकर उग्र हो गये । जिनको समझाने बुझाने का हर संभव प्रयास किया गया । परन्तु समझने को तैयार नही थे । 
अतः शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अभियुक्त भइयालाल यादव पुत्र स्व0 मोतीलाल यादव निवासी के 63/57 नक्काश भूतभैरव थाना कोतवाली जनपद वाराणसी उम्र 56 वर्ष को समय करीब 09.25 AM बजे अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर थाना हाजा लाया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- भइयालाल यादव पुत्र स्व0 मोतीलाल यादव निवासी के 63/57 नक्काश भूतभैरव थाना कोतवाली जनपद वाराणसी उम्र करीब 56 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान¬ स्थान- कबीर चौरा चेतगंज, दिनांक 08.08.2026 समय करीब 09.25 AM बजे ।

संबंधित अभियोग- मु0अ0सं0- 211/2026, धारा- 78(2) BNS थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र0नि0 विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
2. उ0नि0 उ0नि0 संदीप सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
3. हे0का0 गोपाल सिंह  थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
4. का0 पुनीत कुमार  थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।

सोशल मीडिया सेल,
पुलिस उपायुक्त जोन-काशी,
कमिश्नरेट वाराणसी ।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)