•   Saturday, 08 Aug, 2026
Under Operation Chakravyuh Jaitpura police of Varanasi police station arrested three notorious criminals with a total of 27 kg

वाराणसी:- थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 3 शातिर अपराधियों को 3 अदद ट्राली बैग में रखे कुल 27 किलो 615 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी:- थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत 3 शातिर अपराधियों को 3 अदद ट्राली बैग में रखे कुल 27 किलो 615 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे आपरेशन चक्रव्युह क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व थानाध्यक्ष जैतपुरा के नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 नफर शातिर अपराधियों को 03 अदद ट्राली बैग में रखे कुल 27 किलो 615 ग्राम गांजा के साथ नक्खीघाट निर्माणाधीन अण्डरपास के पास से दिनांक 07/08/2026 को समय 21:05 P.M. बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से बरामद नाजायज गांजा के आधार पर थाना जैतपुरा पर धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

घटना का विवरण- दिनांक 07.08.2026 को थानाध्यक्ष जैतपुरा श्री उपेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह फोर्स चौकी चौकाघाट के सामने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग में मामूर थे । 
इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि नक्खीघाट निर्माणाधीन अंडरपास के पास 03 संदिग्ध व्यक्ति ट्रॉली और पिट्ठू बैग के साथ खड़े हैं । 
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को नक्खीघाट निर्माणाधीन अण्डरपास के पास से दिनांक 07/08/2026 को समय 21:05 P.M. बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 03 अलग-अलग ट्रॉली बैग प्राप्त हुए जिनको खोलने पर टेप से लिपटे हुए 03 पैकेट मिले ।

विवरण पूछताछ- पूछताछ करने पर तीनों संदिग्ध व्यक्तियों ने बताया कि वे लोग यह गांजा पटना से लेकर आए थे और इसे वाराणसी कैंट बस अड्डे तक पहुँचाने वाले थे । मौके पर विधिवत इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर तीनो ट्राली बैग में कुल 27 किलो 615 ग्राम नाजायज गांजा मिला । अभियुक्तगणों के इस कृत्य के संबंध में थाना जैतपुरा पर धारा 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है । 
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
1. राहुल गुप्ता पुत्र राजकिशोर गुप्ता, निवासी चौधरी राय गली, छावनी, थाना गहमर, जिला गाजीपुर उम्र करीब 21 वर्ष ।
2. सत्यम कुमार पुत्र अनिल चौरसिया, निवासी बड़ी मस्जिद, पड़ाव मोड़, थाना टाउन, जनपद आरा (बिहार) उम्र करीब 19 वर्ष ।
3. सूरज तिवारी पुत्र स्व. बलराम तिवारी, निवासी- मीराचक, थाना टाउन, जनपद आरा (बिहार) उम्र करीब 22 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण:- अवैध गांजा कुल 27 किलो 615 ग्राम (03 अलग-अलग ट्रॉली बैगों से, टेप से लिपटे हुए पैकेटों में)।
संबंधित अभियोग-  मु0अ0सं0- 180/2026, धारा- 08/20 NDPS ACT थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी ।

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
2. उ0नि0 जफर मेंहदी, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
3. हे0का0 कुलदीप सिंह, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
4. का0 विपिन मिश्रा, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी
5. रि0का0 शिवम् शुक्ला, थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वारामसी।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, जोन-काशी,
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)