वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
वाराणसी थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा तकनीकी संसाधनो का प्रयोग कर लोकेशन के आधार पर मु०अ०सं० 0287/2026 धारा 108 बीएनएस थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अश्वनी गौतम उर्फ देव सिंह पुत्र आनन्द प्रिय उर्फ राजाराम शंदावार निवासी- महुआ महोई मुर्रा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात, उम्र करीब 29 वर्ष वर्ष को आज दिनांक 14.09.2026 को समय करीब 07.20 बजे मणिकर्णिका घाट से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का दिनांक -
दिनांक 10.8.2026 को वादी मुकदमा द्वारा, थाना मण्डुवाडीह पर अभियुक्त द्वारा वादी की 23 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताणित करना जिससे वादी की पुत्री द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या किये जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना मण्डुवाडीह पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार यादव द्वारा संपदित की जी रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अश्वनी गौतम उर्फ देव सिंह पुत्र आनन्द प्रिय उर्फ राजाराम शंदावार निवासी- महुआ महोई मुर्रा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात, उम्र करीब 29 वर्ष वर्ष।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
मणिकर्णिका घाट से, दिनांक 14.09.2026 को समय करीब 07.20 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 0287/2026 धारा 108 बीएनएस थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार यादव थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. का0 अतुल कुमार पाण्डेय थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा हत्या करने की नियत से वादी मुकदमा का गला दबाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार