•   Monday, 14 Sep, 2026
Varanasi Sigra police station arrested the accused who strangled the plaintiff with the intention of

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा हत्या करने की नियत से वादी मुकदमा का गला दबाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना सिगरा पुलिस द्वारा हत्या करने की नियत से वादी मुकदमा का गला दबाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

            
पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के कुशल नेतृत्व में वादी मुकदमा/पीड़ित की गला दबा कर हत्या करने का प्रयास करने वाले अभियुक्त आदित्य पाण्डेय पुत्र मनोज कुमार पाण्डेय थाना सिगरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष को थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक-14/09/2026 को थाना सिगरा से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

संबंधित अभियोग का विवरण-  मु0अ0सं0- 0393/2026 धारा 109(1), 351(2), 352 भा0न्या0सं0-2023 थाना सिगरा कमि0 वाराणसी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- आदित्य पाण्डेय पुत्र मनोज कुमार पाण्डेय निवासी थाना सिगरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष । 

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः- दिनांक-14/09/2026, स्थान- थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से ।

आपराधिक इतिहासः- अभियुक्त आदित्य पाण्डेय उपरोक्त 
1. मु0अ0सं0- 0022/2021 धारा 379, 411 भा0द0वि0 थाना चौक कमि0 वाराणसी,
2. मु0अ0सं0- 0025/2021 धारा 41,411,413,414,420,467,468,471 भा0द0वि0 थाना कपसेठी वाराणसी,
3. मु0अ0सं0- 0051/2021 धारा 379, 411 भा0द0वि0 थाना सिगरा कमि0 वाराणसी,
4. मु0अ0सं0- 0068/2021 धारा 379, 411 भा0द0वि0 थाना सिगरा कमि0 वाराणसी,
5. मु0अ0सं0- 0261/2023 धारा 504,506 भा0द0वि0 थाना सिगरा कमि0 वाराणसी,
6. मु0अ0सं0- 0418/2023 धारा 323, 504, 506 भा0द0वि0 थाना कैन्ट कमि0 वाराणसी
7. मु0अ0सं0- 0047/2025 धारा 115(2), 296, 351(2), 352 भा0न्या0सं0-2023 थाना सिगरा कमि0 वाराणसी,
8. मु0अ0सं0- 0113/2025 धारा 115(2), 352 भा0न्या0सं0-2023 थाना सिगरा कमि0 वाराणसी,

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. शिवाकान्त प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । 
2. उ0नि0 शिवम् चौ0प्र0 नगर निगम थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी । 
3. उ0नि0 श्याम मोहन गुप्ता थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त काशी जोन
कमिश्नरेट वाराणसी

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)