पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में CM Dashboard की माह जनवरी की जारी रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को प्रदेश में मिला चतुर्थ स्थान
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में CM Dashboard की माह जनवरी की जारी रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को प्रदेश में मिला चतुर्थ स्थान
1. सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग पॉलिसी को कुल 51 विभिन्न पैरामीटर पर की जाती है। जिसमें अपराध, विवेचना निस्तारण, पुरस्कार घोषित व अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी, डायल 112 की रिस्पांस टाइम, गौ तस्करी, NDPS में कार्यवाही, महिला अपराध में कार्यवाही SC/ST एक्ट में कार्यावाही, गुण्डा एक्ट में कार्यवाही, गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में मा0 न्यायालय से सजा आदि शामिल है ।
2. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा सभी पैरामीटरों पर साप्ताहिक समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग किए जाने के परिणामस्वरूप माह जनवरी की जारी रैंकिंग में पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने प्रदेश स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
3. पिछले 6 महीने से प्रदेश स्तर पर लगातार टॉप 10 में जगह बनाई, माह जनवरी की जारी रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर चतुर्थ स्थान रहा ।
4. वर्ष 2023 व 2024 में सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में वाराणसी प्रायः 70वें स्थान(प्रदेश में अन्तिम 10 जिलों) पर रहती थी, लेकिन सतत प्रयासों से अब लगातार टॉप 10 में बना हुआ है ।
5. महिला अपराधों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई व प्रभावी मॉनिटरिंग से जनपद का प्रदर्शन सराहनीय रहा ।
6. आपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत प्रभावी विवेचना, सशक्त पैरवी एवं सतत मॉनिटरिंग के फलस्वरूप न्यायालयों में दोषियों को सजा दिलाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई ।
7. समग्र प्रदर्शन में उच्च अंक प्राप्त कर वाराणसी जनपद ने सिटीजन सर्विसेज के क्षेत्र में दक्ष, उत्तरदायी और परिणामोन्मुख पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के कुशल निर्देशन में सीएम डैशबोर्ड की माह जनवरी 2026 की जारी रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने प्रदेश स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है।
कुल 51 विभिन्न पैरामीटर जिनमें अपराध नियंत्रण, विवेचना निस्तारण, पुरस्कार घोषित एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, डायल 112 की रिस्पांस टाइम, गौ तस्करी व एनडीपीएस अधिनियम में कार्रवाई, महिला अपराधों में त्वरित हस्तक्षेप, एससी/एसटी एक्ट, गुण्डा एवं गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही तथा न्यायालयों से दोषसिद्धि सुनिश्चित करना शामिल है ।
यह परिणाम पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा साप्ताहिक समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग के फलस्वरूप सफलता प्राप्त हुई है। पिछले 06 महीनों से वाराणसी लगातार प्रदेश के टॉप-10 जनपदों में स्थान बनाए हुए है, जो वर्ष 2023 व 2024 में अंतिम 10 जिलों में रहने की स्थिति से एक उल्लेखनीय परिवर्तन दर्शाता है।
विशेष रूप से सिटीजन सर्विसेज, महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत सशक्त विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई।
समग्र रूप से यह उपलब्धि वाराणसी पुलिस की उत्तरदायी, परिणामोन्मुख और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग का सशक्त प्रमाण है।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Trojan व SMS forwarder Based APK भेजकर कुल 42,50,000/- रूपये की साइबर ठगी करने वाले गैंग के सरगना सहित 5 साइबर अपराधी धनबाद झारखण्ड से गिरफ्तार व उनके कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित सामाग्री, चार पहिया वाहन व नकदी बरामद
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में CM Dashboard की माह जनवरी की जारी रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट को प्रदेश में मिला चतुर्थ स्थान
