वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-019/2026 धारा 69 बीएनएस थाना आदमपुर वाराणसी से संबंधित अभियुक्त ओम प्रकाश चौहान पुत्र नन्हकू चौहान निवासी ग्राम बरिस्ता कला थाना फुलपुर जनपद प्रयागराज उम्र 18 वर्ष को काशी स्टेशन के निर्माणाधीन पार्किंग के पास दिनांक-16.02.2026 को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरणः-प्रार्थिनी द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया कि प्रार्थिनी को एक वर्ष पूर्व मार्च 2024 में अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र नन्हकू निवासी बरेस्ता कलां थाना फूलपुर जिला प्रयागराज से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई।
प्रार्थिनी के साथ अभियुक्त उपरोक्त द्वारा इलाहाबाद व मुगलसराय में शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया।
उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना आदमपुर पर मु0अ0सं0-019/2026 धारा 69 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त प्रकरण में दिनांक- 16/02/2026 को थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा संबंधित अभियुक्त ओम प्रकाश चौहान पुत्र नन्हकू चौहान निवासी ग्राम बरिस्ता कला थाना फुलपुर जनपद प्रयागराज उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
सम्बन्धित अभियोग का विवरणः मु0अ0सं0-019/2026 धारा 69 बीएनएस थाना आदमपुर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः ओम प्रकाश चौहान पुत्र नन्हकू चौहान निवासी ग्राम बरिस्ता कला थाना फुलपुर जनपद प्रयागराज उम्र 18 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक-16/02/2026 को, स्थान- काशी स्टेशन के निर्माणाधीन पार्किंग के पास थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण :-
1. विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 प्रशान्त कुमार पाण्डेय थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. म0उ0नि0 नेहा नायक, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हे0का0 नरेन्द्र कुमार यादव, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. हे0 का0 प्रदुम्न यादव थाना आदमपुर कमिश्ररेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
वाराणसी थाना मिर्जामुराद द्वारा ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत 32 वाहनों की नीलामी ₹2,50,000/- में सम्पन्न
वाराणसी थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर यौन सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
