वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मारपीट के दौरान हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार
वाराणसी थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मारपीट के दौरान हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के कुशल नेतृत्व में थाना आदमपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-074/2026 धारा-103(1), 190, 191 (2) बीएनएस थाना आदमपुर कमि० वाराणसी से संबंधित 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को दिनांक- 07.05.2026 को जामिया अस्पलात के सामने से गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरणः- आवेदक द्वारा लिखित तहरीर में बताया गया कि दिनांक 19.04.2026 को 9.30 बजे मेरे छोटे भाई नीरज को मोहल्ले के रहने वाले 1. रविन्द्र केवट 2. भरत गुप्ता 3. कन्हैया लाल केवट 4. कल्लू केवट 5. सुमन 6. टकालू 7. किशन पुत्र बुद्धिराम, 8. बसंत 9. रंजीता द्वारा एक राय होकर मेरे भाई नीरज को बुरी तरह से मारपीट के दौरान मेरे भाई नीरज की मृत्यु हो गई, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना आदमपुर पर मु0अ0सं0-074/2026 धारा-103 (1), 190, 191 (2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर दिनांक- 07.05.2026 को उक्त मुकदमें से संबंधित 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को जामिया अस्पलात के सामने से गिरफ्तार किया गया।
विवरण पूछताछ - अभियुक्तगण सामूहिक पूछताछ पर अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बता रहे है कि जो सक्काघाट मोहल्ले मे मारपीट हुई थी उसमे हम सभी लोग शामिल थे मारपीट के दौरान रविन्दर ने गुस्से में आकर ईट से नीरज के सिर पर गंभीर प्रहार किया था जिससे नीरज की मृत्यु हो गई इस प्रकार अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बार-बार अपनी गलती की मांफी मांग रहे है।
सम्बन्धित अभियोग का विवरणः मु0अ0स0-074/2026 धारा-103 (1), 190, 191(2) बीएनएस थाना आदमपुर कमि० वाराणसी
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः -
1. बसन्त लाल पुत्र स्व० रामजी निवासी ए 7/31 तेलियानाला काजीतकिया अली फाटक थाना आदमपुर कमि० वाराणसी उम्र 63 वर्ष।
2. 01 अभियुक्ता उम्र 26 वर्ष ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 07.05.2026, स्थान- जामिया अस्पलात के सामने थाना आदमपुर कमिश्ररेट वाराणसी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण :-
1. विमल कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
2. हे0का0 संतोष वर्मा थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
3. महिला आरक्षी चाँदनी सोनकर, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रिक्रूट आरक्षी आदर्श कुमार, थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
5. हे0का0 चालक रामबचन यादव थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त
काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी
वाराणसी थाना फूलपुर पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार