•   Wednesday, 13 May, 2026
Varanasi police team of Lalpur Pandeypur police station arrested two accused in the case of battery recovered three stolen batteries and the auto used in the incident.

Varanasi police team of Lalpur Pandeypur police station arrested two accused in the case of battery theft from a tractor, recovered three stolen batteries and the auto used in the incident.

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा ट्रैक्टर से बैट्री चोरी करने के मामले में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 03 अदद बैट्री व घटना में प्रयुक्त आटो बरामद

पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0127/2026 धारा 303(2), 317 (2) बी0एन0एस० थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित 02 नफर अभियुक्तगण 1. शुभम मौर्या पुत्र बसंत मौर्या निवासी ग्राम बिड़ौरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर, हालपता कादीपुर खोरी थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी 2. शिवा विश्वकर्मा पुत्र राजेश विश्वकर्मा निवासी - पंचकोशी मार्ग पैगंबरपुर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 13.05.2026 को समय करीब 01.20 बजे रिंग रोड से गिरफ्तार किया गया, कब्जे से चोरी की 03 अदद बैट्री व घटना में प्रयुक्त आटो बरामद किया गया । 

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरण-

दिनांक 06.05.2026 को वादी मुकदमा ने थाना लालपुर पाण्डेयपुर पर अज्ञात चोर द्वारा मढवा स्थित अपने दुकान के बाहर खडी गाड़ियों की बैट्री चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 श्याम नारायण यादव द्वारा संपादित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1. शुभम मौर्या पुत्र बसंत मौर्या निवासी ग्राम बिड़ौरी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर, हालपता कादीपुर खोरी थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष।

2. शिवा विश्वकर्मा पुत्र राजेश विश्वकर्मा निवासी- पंचकोशी मार्ग पैगंबरपुर थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी उम्र 20 वर्ष

पूछताछ का विवरण -

अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बता रहे हैं कि हम अपने साथी आशीष साहनी कैटरिंग का काम करके वापस आ रहे थे कि मढ़वा गांव में एक खाली प्लाट में खड़े ट्रैक्टरों को देखकर सन्नाटा पाकर सभी पांच ट्रैक्टरों की बैटरियां खोल कर आटो में रखकर लेकर चले गए, जिसमें से दो बैटरियों को अपने साथी आशीष साहनी को दे दिये थे जिसे पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया है। आज बैटरियों को बेचने के लिये खरीददार की तलाश कर रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-

रिंग रोड थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी से, दिनांक 13.05.2026 को समय 01.20 बजे।

बरामदगी का विवरण-

चोरी की 03 अदद बैट्री व घटना में प्रयुक्त आटो बरामद।

आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 0127/2026 धारा 303 (2), 317 (2) बी0एन0एस० थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी ।

2.उ0नि0 श्याम नारायण थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

3.हे0का0 चन्द्रशेन सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

4. हे0का0 पवन कुमार सिंह थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

5. का0 मनीष तिवारी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

6. का0 विशाल कुमार थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल 

पुलिस उपायुक्त 

वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)