•   Monday, 09 Feb, 2026
Varanasi Chetganj police arrested five persons for encroachment and spreading filth by setting up a

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा चौकाघाट पर मीट-मछली की दुकान लगाकर अतिक्रमण/गंदगी फैलाने वाले 5 नफर व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

Generic placeholder image
  Varanasi ki aawaz

वाराणसी थाना चेतगंज पुलिस द्वारा चौकाघाट पर मीट-मछली की दुकान लगाकर अतिक्रमण/गंदगी फैलाने वाले 5 नफर व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त कमिश्नरट वाराणसी द्वारा कमिश्नरेट में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये जाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी/प्रदूषण फैलाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने की दिशा में अवैध अतिक्रमण / गंदगी (प्रदूषण) पर अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में दिनांक-08.02.2026 को थाना चेतगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर संतोष पाल पुत्र चुन्नीलाल पाल निवासी समगरा जनपद बांदा उ०प्र० हाल पता पशु कल्याण अधिकारी नगर निगम वाराणसी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पंजीकृत मु.अ.सं.- 22/2026 धारा 223/272/325 BNS व 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960 में पूछ-ताछ एवं अतिक्रमण हटाओं/गंदगी (प्रदूषण) पर रोक सम्बन्धी प्रचलित अभियान के तहत् चेकिंग के दौरान बार-बार मना करने के उपरान्त भी सार्वजनिक स्थान पर सड़क के किनारे अवैध रुप से मीट-मछली आदि की दुकान लगाकर अतिक्रमण/गंदगी करने वाले एवं दुकान हटाने की बात पर वाद-विवाद पर उतारू होने वाले 05 नफर दुकानदार 1. सोनू कुरैशी पुत्र हाशिम कुरैशी निवासी एस. 10/192 के.-2 हुकुलगंज थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी उम्र 35 वर्ष, 2. चमरु उर्फ मोहन साहनी पुत्र स्व० कल्लू प्रसाद निवासी ग्राम सरायमोहना थाना सारनाथ जनपद वाराणसी उम्र 51 वर्ष, 3. सेराज पुत्र स्व० मो० सिकन्दर निवासी सी. 28/133 तेलियाबाग थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र 40 वर्ष, 4. मो0 जुल्फेकार अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी बी 18/189 रेवड़ी तालाबा थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी उम्र 32 वर्ष व 5. मो0 वसीम पुत्र मो० नसीर निवासी ई. 11 लच्छीपुरा कालोनी अन्ध्रापुल थाना कैंट जनपद वाराणसी उम्र 28 वर्ष को अन्तर्गत धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया तथा धारा 170/126/135 BNSS के अन्तर्गत चालानी रिपोर्ट तैयार कर पेशी हेतु माननीय न्यायालय विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट / सहायक पुलिस आयुक्त नगर कमिश्नरेट वाराणसी के समक्ष प्रेषित किया गया। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- पुलिस एवं नगर निगम द्वारा बार-बार मना करने के उपरान्त भी सार्वजनिक स्थान पर सड़क के किनारे अवैध रुप से मीट-मछली आदि की दुकान लगाकर अतिक्रमण/गंदगी करने एवं दुकान हटाने की बात पर वाद-विवाद पर उतारू होना।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. सोनू कुरैशी पुत्र हाशिम कुरैशी निवासी एस. 10/192 के.-2 हुकुलगंज थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी उम्र 35 वर्ष।

2. चमरु उर्फ मोहन साहनी पुत्र स्व० कल्लू प्रसाद निवासी ग्राम सरायमोहना थाना सारनाथ जनपद वाराणसी उम्र 51 वर्ष ।

3. सेराज पुत्र स्व० मो० सिकन्दर निवासी सी. 28/133 तेलियाबाग थाना चेतगंज जनपद वाराणसी उम्र 40 वर्ष।

4. मो0 जुल्फेकार अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी बी 18/189 रेवड़ी तालाबा थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी उम्र 32 वर्ष ।

5. मो० वसीम पुत्र मो० नसीर निवासी ई. 11 लच्छीपुरा कालोनी अन्ध्रापुल थाना कैंट जनपद वाराणसी उम्र 28 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक समय व स्थान स्थान मछलीमण्डी चौकाघाट, दिनांकः 08.02.2026 को समय-13.50 बजे।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्र0नि0 विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटीइमली थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

3. मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

4. आरक्षी पुनीत कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

सोशल मीडिया सेल पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी।

रिपोर्ट- युवराज जायसवाल.. वाराणसी
Comment As:

Comment (0)