वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के तहत मुखबिर की सूचना पर थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु०अ०सं० 119/2026 धारा 87,137(2), 351 (3) बी0एन0एस० थाना चोलापुर से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त अंकित पुत्र अमरनाथ निवासी हाजीपर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक-24.03.2026 को समय करीब 12.25 बजे हाजीपुर कब्रिस्तान के पास थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का विवरण- दिनांक 22.03.2026 को वादी मुकदमा/प्रार्थी ने प्रतिवादी अंकित द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री (उम्र 17 वर्ष) को बहला-फुसलाकर कहीं ले जाने तथा वादी द्वारा प्रतिवादी के पिता व भाई से उक्त के सम्बन्ध में पूछने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना चोलापुर में मु0अ0सं0-119/2026 धारा 87,137 (2), 351 (3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 मुनीषचन्द्र दूबे द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अंकित पुत्र अमरनाथ निवासी हाजीपर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, उम्र 22 वर्ष ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
हाजीपुर कब्रिस्तान के पास थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी से, दिनांक-24.03.2026 को समय करीब 12.25 बजे ।
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 119/2026 धारा 87,137 (2), 351 (3) बी0एन0एस0 थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
01- उ0नि0 मुनीषचन्द्र दूबे थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
02- हे0का0 संजीव कुमार सिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।
रिपोर्ट- डॉ विनय सिंह..चोलापुर
वाराणसी थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वाराणसी थाना लंका पुलिस द्वारा आपराधिक षडयंत्र के तहत खतरनाक हथियार का प्रयोग कर जान से मारने की कोशिश करने वाले 3 अभियुक्तगण थाना गिरफ्तार
